UPSC Result: बिहार के तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में, राज कृष्ण झा और हेमंत मिश्रा ने नौकरी में रहते पाई सफलता

4
UPSC Result: बिहार के तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में, राज कृष्ण झा और हेमंत मिश्रा ने नौकरी में रहते पाई सफलता

Advertising

UPSC Result: बिहार के तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में, राज कृष्ण झा और हेमंत मिश्रा ने नौकरी में रहते पाई सफलता

Advertising

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं  कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है। अब तक मिली खबर के अनुसार, इस बार बिहार से छह उम्मीदवारों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। इसमें जमुई के तीन, सीतामढ़ी के एक और बक्सर के एक अभ्यर्थी शामिल हैं। तीन अभ्यर्थियों  ने टॉप 20 में अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं सिविल सेवा परीक्षा में बाजी मारने वाले अभ्यर्थियों के बारे में…

Advertising
Trending Videos

Advertising

सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा टॉप 10 में शामिल

Advertising

सीतामढ़ी के अथरी गांव निवासी राज कृष्ण झा ने आठवीं रैंक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है। राज कृष्ण फिलहाल कोल्हापुर में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में असिस्टेंट मैंनेजर के पद पर कार्यरत हैं। देश की सबसे कठिन परीक्षा में एक यूपीएससी सीएसई 2024  पास करने वाले राज कृष्ण झा की सफलता गांव ही नहीं पूरे बिहार में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि जॉब में रहने के बावजूद कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर राजकृष्ण झा ने सफलता पाई। उन्होंने मोतिलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेन्कोलॉजी से 2018 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हासिल की। इसके बाद उन्हें एचपीसीएच में नौकरी मिल गई। नौकरी करते हुए राज कृष्ण झा ने यूपीएससी की तैयारी की और सफलता पाई।

Advertising

बक्सर के हेमंत मिश्रा को मिला 13वां स्थान

वहीं बक्सर जिले के कुसरूपा गांव निवासी हेमंत मिश्रा ने 13वां स्थान हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया। रोशन यूपी के मिर्जापुर में एसडीएम हैं। यूपीएसपी में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और एसडीएम बन गए। नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 13वां स्थान हासिल किया। 

जमुई जिले से इन तीनों ने मारी बाजी

इधर, जमुई जिला निवास संस्कृति त्रिवेदी, ईशा रानी और पारस कुमार ने  यूपीएससी सीएसई 2024 में सफलता पाई है। संस्कृति त्रिवेदी को 17वां स्थान मिला है। वहीं पारस कुमार को 269वां स्थान मिला है। पारस फिलहाल जमुई में शिक्षा विभाग में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं ईशा रानी ने 384 स्थान हासिल किया है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News