मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

NHRC सदस्य का बड़ा आरोप: 'UPA सरकार ने बसाए घुसपैठिए, अब तख्तापलट की साजिश रच रहे'

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के मुद्दे पर यूपीए सरकार और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जिन्हें…

NHRC सदस्य का बड़ा आरोप: 'UPA सरकार ने बसाए घुसपैठिए, अब तख्तापलट की साजिश रच रहे'
(फोटो: IANS)

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के मुद्दे पर यूपीए सरकार और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जिन्हें पिछली सरकार में बसाया गया था, वे अब हिंसा के जरिए देश में 'तख्तापलट' की साजिश कर रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन

UPA सरकार पर आरोप

प्रियंक कानूनगो ने कहा, "देश पर सोनिया गांधी के नियंत्रण वाले जमाने में सरकार में टॉप पर बैठे अर्बन नक्सल ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवाए, उनकी बस्तियां बसाईं।" उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग तब शासन-प्रणाली को नियंत्रित करते थे, उन्होंने बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को भारत में नागरिक बनाकर रखा।

'घुसपैठियों की दूसरी पीढ़ी रच रही साजिश'

कानूनगो ने अपने आरोपों को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अब घुसपैठियों की दूसरी पीढ़ी हिंसा करके देश में तख्तापलट करना चाहती है, क्योंकि कामरेड को खून पसंद है।" उन्होंने घुसपैठियों की मानसिकता का जिक्र करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को हटाना चाहते हैं क्योंकि वह "उनके अपनों में से नहीं हैं"। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन घुसपैठियों के वोटर आईडी, राशन और नागरिकता के कागजात सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने बनवाए थे। कानूनगो ने यह भी टिप्पणी की कि "ये घुसपैठिए 55 साल की उम्र में बच्चे पैदा कर रहे हैं। देश पर आबादी का बोझ बढ़ा रहा है।"

हिंसा और 'तख्तापलट' की चेतावनी

कानूनगो ने कहा कि "टुकड़े-टुकड़े गैंग" भारत में फ्रांस जैसी हिंसा करवाना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी, "वे तख्तापलट करके बांग्लादेशियों को भारत के नागरिकों के अधिकारों के ऊपर अतिक्रमण करवाना चाहते हैं, जो हम नहीं होने देंगे।" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समय आने पर और भी सबूत जारी किए जाएंगे।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →