UP Warriorz vs Mumbai Indians LIVE, WPL 2023: एलिसा हीली ने ठोका अर्धशतक, फिफ्टी के करीब ताहलिया

21
UP Warriorz vs Mumbai Indians LIVE, WPL 2023: एलिसा हीली ने ठोका अर्धशतक, फिफ्टी के करीब ताहलिया


UP Warriorz vs Mumbai Indians LIVE, WPL 2023: एलिसा हीली ने ठोका अर्धशतक, फिफ्टी के करीब ताहलिया

UPW vs MIW WPL 2023 Match LIVE: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का 10वां मैच यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने हैं। यूपी की कमान एलिसा हीली के हाथों में है जबकि मुंबई की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। यूपी ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

यूपी और मुंबई का यह टूर्नामेंट में चौथा मैच है। यूपी को अब तक दो जीत मिली है और एक हार का सामना करना पड़ा है। हीली ब्रिगेड ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा था। वहीं, मुंबई ने पिछले तीनों मैचों अपने नाम किए हैं और उसकी नजर जीत के चौके पर होगी। मुंबई ने आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ खेला और 8 विकेट से विजयी परचम फहराया।

UP Warriorz vs Mumbai Indians Live Cricket Score

UPW 123/2 (14 ओवर)*

8:40 PM हेली मैथ्यूज ने 14वें ओवर में 10 रन खर्च किए। हीली ने पहली गेंद पर चौका मारा और दूसरी गेंद पर डबल निकालकर अपनी फिफ्टी कंप्लीट कर ली। उन्होंने 36 गेंदों में पचासा बनाया। उन्होंने इस दौरान सात चौके और 1 छक्का लगाया।

8:30 PM हीली और ताहलिया मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो गई है। हीली 34 गेंदों में 44 रन बना चुकी हैं। वहीं, ताहलिया ने 27 गेंदों में 38 रन जुटा लिए हैं।

8:20 PM एलिसा हीली और ताहलिया मैकग्राथ ने मजबूती से मोर्चा संभाल रखा है। ताहलिया ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रही हैं जबकि हीली संभलकर खेल रही हैं। हीली 34 और ताहलिया 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गई हैं।

8:10 PM यूपी का दूसरा विकेट किरण नवगिरे के रूप में गिरा है। किरण लय में नजर आईं लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने 14 गेंदों में 17 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का मारा। उन्हें सातवें ओवर में अमेलिया केर ने अपने जाल में फंसाया। किरण ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में टंग गई। ऐसें विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने कैच लपक लिया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए हीली के साथ 50 रन जोड़े।

7:55 PM पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है और यूपी की टीम पचासे के नजदीक पहुंच गई है। हीली 21 गेंदों में 30 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं। वहीं, किरण ने 10 गेंदों में 7 रन जुटा लिए हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

7:45 PM यूपी को पहला झटका  देविका वैद्य के रूप में लगा है। देविका 5 गेंदों में 6 रन बनाकर सायका इसहाक का शिकार बन गईं। उन्होंने एक चौका लगाया। देविका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुईं। हीली 2 और किरण नवगिरे 4 के निजी स्कोर पर हैं।

7:35 PM यूपी की पारी का आगाज हो गया है। एलिसा हीली और देविका वैद्य बैटिंग के लिए उतरी हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर नताली साइवर ने डाला। उन्होंने 2 रन खर्च किए।

7:30 PM यूपी और मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। यूपी ने ग्रेस हैरिस की जगह शबनम इस्माइल को मौका दिया है। वहीं, मुंबई ने चोटिल पूजा वस्त्राकर के स्थान पर धारा गुर्जर को शामिल किया है।

7:20 PM यूपी वॉरियर्स-मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इसहाक।

7:05 PM टॉस गंवाने के बाद मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि हम अच्छे गेम की उम्मीद कर रहे हैं। यूपी ने पिछले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि 160 अच्छा टोटल रहेगा। हम उन्हें उससे पहले ही रोकने की कोशिश करेंगे।

7:00 PM यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। टॉस के बाद कप्तान हीली ने कहा कि इस मैदान पर टीमों ने बड़ा टोटल खड़ा किया है, अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हम मुंबई को जल्द रोकने में सफल रहेंगे।

6:50 PM ब्रेबोर्न स्टेडियम में हाई स्कोर मैच होने की संभावना है। यहां स्पिनरों को अधिक विकेट मिले हैं। ऐसे में एक बार फिर स्पिनर की बड़ी भूमिका होगी। 

6:40 PM यूपी-मुंबई की संभावित प्लेइंग-11

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इसहाक।

6:30 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2023 का दसवां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यूपी और मुंबई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



Source link