UP Top News : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन पूर्व हादसा, पुल से 40 फीट नीचे गिरी पेट्रोलिंग कार 4 जख्मी | UP Top News Bundelkhand Expressway Pre inauguration accident patrolling car fell bridge 4 injured | Patrika News

108

राधारमण मंदिर में सांसद हेमा मालिनी ने किया देहरी पूजन

मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को वृंदावन के श्रीराधारमण मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर में ग्रीष्मकालीन निकुंज महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव का आनंद लेने पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी ने सेवायत श्रीवत्स गोस्वामी के आचार्यत्व में पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देहरी पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भागवत मूल पाठ, श्रीचैतन्य भागवत, विष्णु सहस्त्रनाम, नारायण कवच आदि का भी पूजन किया। श्रीराधारमण मंदिर के निकुंज सेवा महोत्सव में रसाल कुंज में विराजित होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए। रसाल कुंज में बनी प्रभु की फूल बंगला झांकी में 11 प्रकार की सब्जी एवं फलों का प्रयोग कर भाव स्वरूप सेवा में अर्पित किए गए। ब्रज के प्रख्यात फूलबंगला कलाकारों द्वारा बैंगन, टिण्डा, नीबू, भिंडी, करेला, कुदू्र, सेब, केला, अनन्नास, अनार आदि फलों और सब्जियों से रसाल कुंज सजाई गई।

जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें गुरुवार को सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया था। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है। जुबैर को खैराबाद के महंत बजरंग मुनि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को दिल्ली से सीतापुर जिला न्यायालय लाया गया था।इस मामले में एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान शरन ने खैराबाद थाने में बीते जून में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि जुबैर ने महंत को सिर्फ इसलिए गलत कहा, ताकि धार्मिक भावनाएं भड़क जाएं। मामले में खैराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जुबैर को कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ अन्य कई मामले दर्ज हैं।

अयोध्या-लखनऊ को फिर मिली खेलो इण्डिया हॉकी की मेजबानी

पिछली दो खेलो इण्डिया हॉकी लीग के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद लखनऊ को एक बार फिर खेलो इण्डिया महिला हॉकी लीग की मेजबानी मिली है। हॉकी इण्डिया ने इस लीग के लिए 18 से 25 अक्तूबर तक तारीख निर्धारित की है। लीग में देश की चुनिन्दा अण्डर-16 की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के मुकाबले मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम गोमतीनगर में खेले जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। उत्तर प्रदेश की टीम का चयन सितम्बर के आखिर या अक्तूबर की शुरुआत में होगा। उत्तर प्रदेश की टीम अपने घर में उम्दा प्रदर्शन कर सके इसके लिए संभाविटी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News