UP Top News : कांग्रेस ऑफिस में मिले बीजेपी के झंडे, नीरज चोपड़ा को सीएम योगी ने दी बधाई | UP Top News BJP flags found Congress office Neeraj Chopra CM Yogi Congratulations | Patrika News

44
UP Top News : कांग्रेस ऑफिस में मिले बीजेपी के झंडे, नीरज चोपड़ा को सीएम योगी ने दी बधाई | UP Top News BJP flags found Congress office Neeraj Chopra CM Yogi Congratulations | Patrika News

UP Top News : कांग्रेस ऑफिस में मिले बीजेपी के झंडे, नीरज चोपड़ा को सीएम योगी ने दी बधाई | UP Top News BJP flags found Congress office Neeraj Chopra CM Yogi Congratulations | Patrika News

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हमें आप पर गर्व है : सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की बधाई दी है। सीएम योगी ने कहाकि, हमें आप पर गर्व है। उन्होंने ट्वीट कर कहाकि, आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद! नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। नीरज ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका।

विश्व बाघ दिवस पर गोरखपुर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन का होगा दीदार गोरखपुर. गोरखपुर चिड़ियाघर यानि की शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान को सफेद टाइगर की सौगात मिल चुकी है। गीता नाम की सफेद बाघिन यहां लाकर क्वारन्टीन की गई है। इसे विश्व बाघ दिवस से दर्शक इसका दीदार कर सकेंगे। गोरखपुर चिड़ियाघर की मंशा विश्व बाघ दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सफेद बाघिन को उसके बाड़े में प्रवेश कराने की है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन, गोरखपुर वन प्रभाग के साथ मिलकर विश्व बाघ दिवस पर 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में राज्य मंत्री वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ अरुण कुमार सक्सेना एवं फिल्म मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल होंगे।

पीलीभीत में पंपिंग सेट में धमाका, 2 किसानों की मौत पीलीभीत के बिलसंडा में पंपिंग सेट अचानक फटने से 2 किसानों की मौत हो गई। पंपिंग सेट खेत में पानी चलाने के लिए रखा गया था। इंजन में दिक्कत आने पर किसान उसे ठीक करने में जुटे थे। दर्दनाक घटना से इलाके में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा के रहने वाले शिवकुमार (51 वर्ष) रविवार सुबह अपने धान के खेत में पानी लगाने गए थे। खेत में लगे इंजन में अचानक खराबी आ गई। जिसको वह और उनका पड़ोसी महेश पाल (32 वर्ष) सही करने लगे। दोनों पहले इंजन के पंखे में फंसे और उसके बाद इंजन फट गया। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। एसओ बिलसंडा अचल कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

बाराबंकी में घोड़ाें और खच्चरों में मिला ग्‍लैंडर्स का वायरस बाराबंकी. यूपी में ग्लैंडर्स बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं। बाराबंकी, बदायूं, कासगंज और मुरादाबाद चार जिलों के घोड़ों और खच्चरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। बीमार पशुओं से यह रोग मनुष्यों में फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस बीमारी के बाद मृत्यु निश्चित होती है। बीमारी इंग्लैड और इटली की है। इन चारों जिलों के घोड़ों को नष्ट कराने से पहले एक बार फिर री-टेस्टिंग के लिए सैंपल हरियाणा के अनुसंधान केंद्र भेजा दिया है। री-टेस्टिंग के बाद यदि वायरस की पुष्टि हो जाती है तो घोड़ों और खच्चरों को नष्ट कर दिया जाएगा। इसके बदले सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में घोड़े के लिए 25 हजार जबकि खच्चर के लिए 16 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। इस लाइलाज बीमारी की आशंका पर पूरे प्रदेश भर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे प्रदेश से घोड़ों की जांच शुरू कर दी गई है।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News