UP Nagar Nikay Chunav में राजनीतिक दलों ने बदली रणनीति, एनओसी लेने को मची होड़

11
UP Nagar Nikay Chunav में राजनीतिक दलों ने बदली रणनीति, एनओसी लेने को मची होड़

UP Nagar Nikay Chunav में राजनीतिक दलों ने बदली रणनीति, एनओसी लेने को मची होड़

नगर निकाय चुनाव में टिकट जारी करने की रणनीति राजनैतिक दलों ने बदल ही है। ऐसे माहौल में एनओसी लेने वालों की भीड़ बढ़ गई है। अबी तक 1 हजार से ज्यादा एनओसी जारी की जा चुकी है।

 

UP Nagar Nikay Chunav में राजनीतिक दलों ने बदली रणनीति, एनओसी लेने को मची होड़
गाजियाबादःकई राजनीतिक दलों ने पार्षद और मेयर पद के लिए टिकट जारी करने की रणनीति बदल दी है। इस कारण नगर निगम में एनओसी लेने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि एनओसी लेने का सिलसिला सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन तक चल सकता है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, जब एनओसी लेने वालों की इतनी भीड़ दिखी हो। निगम का कहना है कि बुधवार शाम तक 1055 एनओसी जारी की जा चुकी हैं। निगम का अनुमान है कि इस बार 1800 से 2000 के बीच एनओसी जारी हो सकती हैं।जानकार मानते हैं कि इस बार राजनीतिक दलों द्वारा पार्षद पद के टिकट वितरण की रणनीति बदलने के चलते ऐसा हो रहा है। बताते हैं कि इससे पहले कई दल काफी पहले पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर देते थे। ऐसे में नगर निगम से वे लोग ही एनओसी लेते थे, जिनका पार्षद या मेयर का टिकट फाइनल हो गया हो। मगर इस बार बीएसपी, एसपी, कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी की ओर से सभी 100 वॉर्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फाइनल नहीं की गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लगता है कि उन्हें भी टिकट मिल सकता है।

यही कारण है कि निगम में एक ही पार्टी के कई कार्यकर्ता एनओसी हासिल करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। यहां 100 में से दस वॉर्ड ऐसे हैं, जिनमें एक ही राजनीतिक दल के प्रति वॉर्ड 10 से अधिक लोगों ने एनओसी ली हैं। पार्षद पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रमुख राजनीतिक दलों से किस का टिकट फाइनल होगा, यह कहना अभी मुश्किल है। मगर प्रत्येक पार्टी के एक-एक वॉर्ड से कई कार्यकर्ता निगम से एनओसी लेकर नगर निगम प्रशासन का काम बढ़ा रहे हैं।

टोकन व्यवस्था शुरू

निगम के अधिकारी तब चौंक गए जब नंदग्राम में एक ही परिवार के चार सदस्यों को अलग-अलग नाम से एनओसी जारी करनी पड़ी। निगम के एक अधिकारी का कहना है कि जो लोग एनओसी मांगेंगे, उन्हें देनी होगी। किसी को एनओसी के लिए मना नहीं कर सकते। वहीं, एनओसी प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव का कहना है कि एनओसी के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरेंडाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिएNBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News