UP Chunav 2022: यूपी की सत्ता ‘हाथ’ में लेने के लिए प्रियंका गांधी ने दिखाया दम, की 167 रैलियां, 42 रोड शो

130

UP Chunav 2022: यूपी की सत्ता ‘हाथ’ में लेने के लिए प्रियंका गांधी ने दिखाया दम, की 167 रैलियां, 42 रोड शो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। अब 7 मार्च को अब 7 मार्च को राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजें आएंगे। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी जीत के पूरा ‘दमखम’ लगा दिया। लेकिन यूपी में टक्कर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रही है। हालांकि कांग्रेस ने भी इस चुनाव में काफी मेहनत की है। अकेले कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही यूपी चुनाव में वर्चुअल और फिजिकली रैलियों के साथ रोड शो, नुक्कड़ सभाएं की हैं।

प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली कर 340 विधानसभा क्षेत्रों में किया संपर्क
कोरोना काल में हो रहे पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जमकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। चुनाव शुरू होने पर रैलियों पर पाबंदी लगी थी। चुनाव आयोग ने केवल वर्चुअल रैली की इजाजत दी थी। ऐसे में कांग्रेस की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी ने यूपी में वर्चुअल रैली के जरिए 340 विधानसभा सीटों पर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का काम किया।
यूपी चुनाव में अच्छा करेगी कांग्रेस, इलेक्शन बाद देखेंगे, किसे देना है समर्थनः प्रियंका गांधी
42 रोड शो, 167 रैलियां कर प्रियंका गांधी ने मांगे कांग्रेस के लिए वोट
चुनाव आयोग ने जब वर्चुअल के साथ फिजिकल रैली की इजात दी तो प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के प्रचार में तेजी ला दी। कांग्रेस के अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट जैसे स्टार प्रचारकों ने यूपी में रैली, सभाएं करके पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं अकेले प्रियंका गांधी ने 42 रोड शो/ डोर टू डोर जाकर पार्टी के लिए माहौल बनाने के काम किया। यूपी चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार तक प्रियंका गांधी 167 रैलियां/सभाएं/नुक्कड़ सभाएं कर चुकी हैं।
navbharat times -देश की संपत्ति बेचने वाले, देश के लिए शहीद होने वालों पर उंगली उठा रहे हैं… बीजेपी सरकार पर प्रियंका गांधी का वार
उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में प्रियंका ने जाकर मांगे वोट
यूपी के चुनाव प्रचार में जुटीं प्रियंका गांधी ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से समय निकालकर उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में भी पार्टी के वोट मांगे। प्रियंका गांधी ने दो-दो बार उत्तराखंड और गोवा का दौरा किया। वहीं तीन बार पंजाब में जाकर प्रियंका गांधी ने वोट मांगे। जबकि एक बार प्रियंका गांधी ने मणिपुर का भी दौरा किया।
navbharat times -Mahashivratri 2022: प्रियंका गांधी ने लाइन में लग किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-पाठ के बाद सिद्धार्थनगर के लिए हुईं रवाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मेहनत यूपी में पार्टी के लिए कितनी कारगर साबित होगी, इस बात का पता 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आने पर ही लगेगा।

priyanka gandhi

रोड शो करतीं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)



Source link