UP-Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस ने योगी के लिए वो कहा… जो कभी मोदी के लिए सोनिया ने कहा था, क्‍या वहशी हैं योगी ? खुद पढ़ लीजिए

102

UP-Bihar Politics : बिहार में कांग्रेस ने योगी के लिए वो कहा… जो कभी मोदी के लिए सोनिया ने कहा था, क्‍या वहशी हैं योगी ? खुद पढ़ लीजिए

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 14, 2022, 1:17 PM

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने यूपी को बिहार और बंगाल (Bangal) नहीं बनने देने की बात क्‍या कही कांग्रेस और आरजेडी (RJD) उन पर जैसे टूट ही पड़ी। कांग्रेस (Congress) ने योगी को वहशी दरिंदा बता दिया। वहीं उन्‍हेंं रातनीति से बाहर करने की बात कह डाली। वहीं आरजेडी ने भी कहा कि योगी को यूपी के विधानसभा चुनाव में 17 साल पहले के बिहार का जिक्र करना पड़ रहा है। आरजेडी ने कहा पी में अपनी स्थिति का अंदाजा लगा चुके हैं। उनके पास गिनाने के लिए अपने काम नहीं हैं।लिहाजा उन्‍हें अब बिहार और बंगाल की स्थिति से यूपी का अंदाजा लगाना पड़ रहा है।

 

असित नाथ तिवारी कॉन्‍ग्रेस, मृत्‍युंजय तिवारी आरजेडी, अभिषेक झा जेडीयू

पटना : उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍य नाथ (Yogi adittya nath) के बयान के उस बयान के बाद बिहार से तीखी प्रतिक्रिया आई है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वो उत्‍तर प्रदेश को बिहार और बंगाल नहीं बनने देंगे। कांग्रेस प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी (Asit Nath Tiwari ) ने उत्‍तर प्रदेश के सीएम आदित्‍य नाथ को वहशी दरिंता (brutalized ) बता दिया। उन्‍होंने कहा किया ये राजनीति के वो दरिंदे हैं जिन्‍हें राजन‍ीति से बाहर कर देना चाहिए। योगी आदित्‍य नाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वो उत्‍तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल और बिहार नहीं बनने देंगे। उन्‍होंने कहा कि आपने देखा है कि बंगाल में किस प्रकार चुनाव हुए। बिहार में 17 साल पहले क्या स्थिति थी। चुनावों में हिंसा आम बात थी। उसी प्रकार की स्थिति एक बार फिर अखिलेश यादव (Akhilesh yadav)प्रदेश में लाना चाहते हैं।
navbharat times -UP Election 2022 : बीजेपी-JDU के बिहार में 15 साल के शासन के बाद भी योगी को कौन सी कमी दिख गई, क्यों कर दी बंगाल से तुलना?जिसके बाद बिहार में कांग्रेस प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने कहा योगी आदित्‍य नाथ कुर्सी के लिए वहशी हो चुके हैं। उन्‍होंने सवाल पूछा कि आज अगर बिहार में कोई कमी थी तो तो 17 साल से तो उनकी ही सरकार है। उन्‍होंने कहा कि बिहार और बंगाल में कोई कमी रह गई है तो उन्‍होंने इस कमी को पूरी क्‍यों क्‍यों नहीं की? बंगाल में अगर विकास नहीं हुआ तो केंद्र में उनकी पार्टी की सत्‍ता है। उन्‍होंने विकास क्‍यों नहीं किया? कांग्रेस प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने कहा बिहार और बंगाल को क्यों लूट रहे हैं। सच्‍चाई ये है कि क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद ये उन वहशी दरिंदों का कौर है जो दो राज्‍यों के लोगों को लड़ाएंगे, दो जाति के लोगों को लड़ाएंगे, दो संप्रदाय के लोगों को लड़ाएंगे। असित नाथ तिवारी ने कहा ऐसे वहशी दरिंदों को राजनीति से निकाल कर बाहर फेंक देने की जरूरत है।

…तो इस बार UP को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी… पहले चरण की वोटिंग से पहले बोले योगी

योगी को गिनाने के लिए अपनी कोई उपलब्धि नहीं बची : मृत्‍युंजय तिवारी
वहीं आरजेडी के प्रवक्‍ता मृत्‍युंजय तिवारी (Mritunjay tiwari) ने भी बीजेपी और योगी पर हमला बोलते हुए कहा 17 साल पहले के बिहार की स्थिति आज उन्‍हें क्‍यों याद आ रही है। आज उन्‍हें क्‍या जरूरत पड़ गई की यूपी की चुनावी सभाओं में वो बिहार 17 पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र करना पड़़ गया। इस तरह का जिक्र बताता है कि उनके पास अपने 5 सालों के काम की कोई उपलब्धि नहीं बची है। जिसका नतीजा ये है ये वो बंगाल और बिहार पर बोल रहे हैं। आरजेडी प्रवक्‍ता ने तीखा हमला बोलते हुए योगी को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस बार उनका सिंहासन डोल रहा है जिसका नतीजा है कि बिहार बंगाल भाग रहे हैं। उन्‍होंने ये भी सवाल उठाया कि 17 साल से बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी सरकार चला रही है। बिहार के विकास पर क्‍या ऐसा कर दिया। भूख, गरीबी, भ्रष्‍टाचार चरम पर है रोजगार है नहीं और वो 17 साल के बिहार की ही बात क्‍यों नहीं करते है। 19 लाख रोजगार तो मिल नहीं पाया।

अतीक का परिवार सालों बाद नहीं लड़ रहा चुनाव, बीजेपी बोली- हमने गुंडई खत्म कर दी

आज नीतीश मॉडल की चर्चा देश में हो रही है : अभिषेक झा
वहीं, जेडीयू के प्रवक्‍ता अभिषेक झा (Abhishek Jha ) ने कहा आपने देखा होगा बिहार की क्‍या स्थिति थी 17 साल पहले जिसका जिक्र मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी चुनाव के दौरान किया है। बिहार में लालू के जंगल राज की वहज से आज बिहार की बीमारू राज्‍य की स्थिति बनी हुई है। आज नीतीश कुमार ने 17 सालों की मेहनत से बिहार की तस्‍वीर बदलने की कोशिश की है। अभिषेक झा ने कहा कि एक वक्‍त बिहार की क्‍या स्थिति है ये किसी से छिपा नहीं है। किसी भी प्रदेश के विकास के लिए आवश्‍यक है कि वहां माहौल अच्‍छे हों। नीतीश कुमार ने अपनी इच्‍छा शक्ति और कार्यशैली से बिहार को जंगल राज से बाहर निकाला। य‍ही बात उत्‍तर के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने कही है। ये बात ठीक कही है कि कोई भी प्रदेश बिहार के 17 साल पुराने हत्‍या लूट डकैती, भ्रष्‍टाचार की स्थिति में जाए। जेडीयू प्रवक्‍ता ने कहा कि आज बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरीके से काम किया है वो देश के सामने एक विकास और काम का एक बेहतरीन उदाहरण बना है।
ये कहा था योगी ने
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो यहां बंगाल बन जाएगा। यहां बिहार जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव चल रहा है। यहां दंगे होते थे। अराजकता फैलती थी। गुंडागर्दी चरम पर होती थी। क्या पहले चरण में यहां कोई हिंसा हुई? मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में भी इतने से शांति से चुनाव होते हैं। बंगाल में चुनाव थे, बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर कितनी बर्बरता हुई, सभी जानते हैं। केरल में भी ऐसा ही हुआ। दोनों राज्यों में जितनी राजनीतिक हत्याएं हुई हैं, ऐसा कही नहीं हुआ। बंगाल से आकर आरजमका। फैला रहे। जनता को अलर्ट करना था। यूपी को फिर उस तर्ज पर आगलगाने। मेरा दायित्व था, मैंने अलर्ट कर दिया।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : up-bihar politics: in bihar, congress said for yogi what sonia had once said for modi, read yourself
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News