UP Assembly Elections 2022 : यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे ये 5 बड़े नेता, बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में प्रियंका गांधी

93

UP Assembly Elections 2022 : यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाएंगे ये 5 बड़े नेता, बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में प्रियंका गांधी

UP Assembly Elections 2022- जातीय समीकरण को देखते हुए महाराष्ट्र की तर्ज पर कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती हैं

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- यूपी में चुनावी दुंदुभी बज चुकी है। पूरी दम से सभी दल 2022 की तैयारियों में जुट गये हैं। प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी भी यूपी में चार दशक का सूखा खत्म करने की जद्दोजहद में लगी है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इन दिनों सूबे के दौरे पर हैं। यहां वह संगठन की मजबूती पर फोकस कर रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों और जिले के नेताओं से फीडबैक के बाद प्रियंका गांधी महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती हैं। इनमें अलग-अलग जातियों के नेताओं को अहम जिम्मेदारी दिये जाने की चर्चा है।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। चर्चा है कि अब मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इससे पार्टी को दो फायदे होंगे। एक तो कांग्रेस संगठन के उच्च पदों पर सभी दलों की नुमाइंदी होगी, दूसरे अजय लल्लू से कथित नाराज कांग्रेसी भी साथ आ सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी नहीं चाहती हैं कि 2022 के चुनाव से ठीक पहले पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी हो। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक भगवती चौधरी और गयादीन अनुरागी प्रमुख हैं हालांकि, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी इसे कोरी अटकलबाजी करार दे रहे हैं।

टिकट बंटवारे में महत्वपूर्ण होगी संगठन की भूमिका : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेसियों से चुनाव तक दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्टी के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी मजबूत संगठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार यूपी की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उसके सामने कांग्रेस सबसे बेहतर विकल्प है। टिकट बंटवारे पर प्रियंका ने कहा कि संगठन का काम अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है। आगामी चुनाव में टिकट बंटवारे में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

priyanka_gandhi1.jpg

प्रियंका से मिलने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की लगी लंबी कतार
रविवार को प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। जिले की सीमा से लेकर भुएमऊ गेस्ट हाउस तक जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। वहीं, भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका से मिलने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की लंबी लाइन लग गई। उधर, कांग्रेस महासचिव के स्वागत को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों से मुलाकात करेंगी। उनकी समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद लखनऊ प्रस्थान का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें : रायबरेली जाते वक्त प्रियंका ने चुरवा हनुमान मंदिर में टेका माथा, पुजारी से मिला जीत का मंत्र






Show More












उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News