UP Assembly Elections 2022 : भाजपा-कांग्रेस को मिला ‘जीत’ का मंत्र, सपा-बसपा ने भी तैयार किया मास्टर प्लान

93

UP Assembly Elections 2022 : भाजपा-कांग्रेस को मिला ‘जीत’ का मंत्र, सपा-बसपा ने भी तैयार किया मास्टर प्लान

UP Assembly Elections 2022- लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, 09 से सपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, 11 से बीजेपी का बूथ विजय अभियान, 9 अक्टूबर को दम दिखाएंगी मायावती

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी छोटे-बड़े दल यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। सभी का फोकस संगठन की मजबूती पर है। भारतीय जनता पार्टी 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र दिया है, जिसे साकार करने के लिए बीजेपी बूथ विजय अभियान शुरू कर रही है। चुनावी तैयारियों में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। अगले दो दिन वह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी। 9 सितंबर से ही समाजवादी पार्टी अगले 15 दिनों तक हर जिलों में प्रबुद्ध गोष्ठी आयोजित करेगी। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती अगले माह कांशीराम जयंती (9 अक्टूबर) पर लखनऊ में बड़ा दम दिखाएंगी। इसके लिए अभी से दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

कांशीराम जयंती पर दम दिखाएंगी मायावती
कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को मायावती लंबे समय बाद लखनऊ में अपना दम दिखाएंगी। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर दिवंगत कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करने और बसपा को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लेने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांशीराम की स्मृति में बने स्मारक पर करीब एक लाख कार्यकर्ताओं के श्रद्धांजलि अर्पित की संभावना है और मायावती उन्हें संबोधित करेंगी। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस साल कांशीराम की पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर मनाएं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि बहनजी ने सभी 75 जिलों के लोगों को 9 अक्टूबर को लखनऊ आने के लिए कहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्मारक के दर्शन के लिए लगभग 1 लाख, लोगों की भीड़ होगी। यह सबसे बड़ी सभा होगी। दो साल में राज्य की राजधानी में हम महामारी के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सके। एक-एक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 बसों में भरकर कार्यकर्ताओं लखनऊ लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपने निजी वाहन में भी कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : मायावती ने कहा- बसपा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है दलित, किसान और मुसलमानों पर कही यह बात

हर गांव में पार्टी का झंडा उठाने वाले होंगे 20-20 कांग्रेसी
कांग्रेस हर गांव में 20 कार्यकर्ताओं को तैयार करेगी, जो लोगों के बीच में पार्टी की नीतियां और उपलब्धियों और सरकार की नाकामी को उजागर करेंगे। यूपी में खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहले ‘संगठन सृजन अभियान’ और फिर ‘प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान’ का मूल मंत्र दिया है। गुरुवार को लखनऊ पहुंचीं प्रियंका 10 व 11 सितंबर को इसी मूलमंत्र के आधार पर संगठन की समीक्षा करेंगी। 10 व 11 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 को लेकर मंथन करेंगी। इस दौरान कई और अहम बैठकें होंगी।

यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने मुस्लिमों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- भारत में वही रहेगा जो भारत माता की जय बोलेगा

9 सितंबर से हर ब्लॉक में सपा की प्रबुद्ध गोष्ठी
बहुजन समाज पार्टी की तरह अब सपा भी पूरे उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। समाजवादी पार्टी 09 सितंबर से हर ब्लॉक में प्रबुद्ध गोष्ठी आयोजित करेगी। यह अभियान पंद्रह दिन तक चलेगा। बीते दिनों राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में समाजवादी प्रबुद्ध सभा प्रदेश कार्यकारिणी और जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई। बैठक में तय किया गया कि नौ सितंबर से ब्लाक स्तर पर प्रबुद्ध गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तम ने कहा कि प्रदेश का प्रबुद्ध समाज सपा की ओर देख रहा है। सपा ने इस वर्ग को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी दी है। वहीं, प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में प्रदेश की सरकार बनाने में इस समाज की अहम भूमिका रही है। अब महसूस किया है कि प्रदेश का विकास अखिलेश यादव के हाथों से ही संभव है। प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास लगातार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपाई कर रहे राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की बात, अखिलेश उठा रहे बेरोजगारी का मुद्दा






Show More











उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News