UP नगर निगम चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, मंत्रियों को बांटा काम, जानिए किसको किस जिले की जिम्‍मेदारी

52
UP नगर निगम चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, मंत्रियों को बांटा काम, जानिए किसको किस जिले की जिम्‍मेदारी

UP नगर निगम चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, मंत्रियों को बांटा काम, जानिए किसको किस जिले की जिम्‍मेदारी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अब नगर निगम चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत तक चुनाव कराए जाने हैं। पार्टी ने योगी सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। दिसंबर तक प्रस्तावित 17 नगर निगमों में लखनऊ नगर निगम चुनाव के लिए सुरेश कुमार खन्ना को प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ नगर निगम चुनावों के लिए पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ चुके महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया है। वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रभारी, राज्यमं‌त्री गिरीश चंद्र यादव को सहप्रभारी, क्षेत्रीय महामं‌त्री जगदीश त्रिपाठी को चुनाव संयोजक बनाया गया है। आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को सह-प्रभारी, विधायक जीएस धर्मेश को संयोजक बनाया गया है।

वहीं, कानपुर नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रभारी और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को सह-प्रभारी बनाया गया है। कानपुर में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा को संयोजक बनाया गया है। अयोध्या में मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रभारी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी को सह प्रभारी और क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव को चुनाव संयोजक बनाया गया है। प्रयागराज में मंत्री जितिन प्रसाद को प्रभारी, रवींद्र जायसवाल को सह-प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। गोरखपुर में राज्यमं‌त्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना को प्रभारी, राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद को सह प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया को चुनाव संयोजक बनाया गया है। झांसी में मंत्री बेबी रानी मौर्य को प्रभारी और पूर्व मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को सह प्रभारी और अरिदमन सिंह गुर्जर को संयोजक बनाया गया है।

मेरठ का प्रभार पंकज सिंह को मिला
गाजियाबाद में पूर्व मंत्री डॉ़ महेंद्र सिंह को प्रभारी, सह-प्रभारी विधायक राजीव गुम्बर, संजय कश्यप को संयोजक बनाया गया है। मेरठ में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को प्रभारी, राज्यमंत्री केपी मलिक को सह-प्रभारी, करुणेश नंदन गर्ग को संयोजक बनाया गया है। सहारनपुर में राज्यमंत्री असीम अरुण को प्रभारी, विधायक अमित अग्रवाल को सहप्रभारी, शीतल विश्नोई को संयोजक बनाया गया है। मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रभारी और राज्यमं‌त्री जसवंत सैनी को सहप्रभारी, शम्मी भटनागर को संयोजक बनाया गया है।

फिरोजाबाद का जिम्‍मदा धर्मपाल सिंह को
मथुरा-वृंद्धावन में पूर्व मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री को प्रभारी, विधायक महेश गुप्ता को सहप्रभारी, फिरोजाबाद में मंत्री धर्मपाल सिंह को प्रभारी, एमएलसी गोपाल अंजान को सहप्रभारी और सत्यवीर गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। अलीगढ़ में मंत्री जयवीर सिंह को प्रभारी, राजेश चौधरी विधायक को सहप्रभारी और सुनील पांडेय को संयोजक बनाया गया है। शाहजहांपुर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को प्रभारी, विधायक हरीश शाक्य को सहप्रभारी और एमएलसी सुधीर गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। बरेली में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को सहप्रभारी, अधीर सक्सेना को संयोजक बनाया गया है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News