UP में बरामद हुए 70 लाख रुपए कैश और 28 लाख रुपए के गहने , जानिए कैसे | police seized heavy cash and jwellary | News 4 Social

3

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रविवार शाम को एफएसटी व नवाबाद पुलिस संयुक्त रूप से अशोक तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। शाम करीब 7:30 बजे एक युवक वहां से निकला। जिसके पीठ में एक बैग था। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने चेकिंग की।

तब बैग के अंदर से 70 लाख 56400 रुपए कैश और 436.51 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान दिल्ली के करोलबाग, शंकरपुरा निवासी शांति करात (40) के रूप में हुई। वह रुपए और गहनों के बारे में संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। तब उसके रुपए और गहनों को सीज कर दिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि सीजर की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। अब आगे की जांच इनकम टैक्स विभाग करेगा। इससे पहले एफएसटी व कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 13 लाख रुपए कैश बरामद कर सीज किए थे। जबकि 5 से 6 अन्य लोगों को भी अवैध नकदी के साथ पकड़ा जा चुका है।