अर्चना गौतम की वापसी पर भड़के उमर रियाज, ट्वीट कर पूछा- ये सारे नियम मेरे लिए अलग क्यों थे बिग बॉस?
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 पिछले के दो सीजन्स के मुकाबले काफी बेहतर है। इस बार के कंटेस्टेंट्स जमकर मेकर्स को कंटेंट के दे रहे हैं और दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन हो रहा है। पिछला वीक में तो काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली थी। अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में घमासान हुआ था। अर्चना गौतम ने शिव का गला पकड़ लिया था जिसके बाद उनको शो से निकाल दिया गया था। हालांकि दो दिन बाद उनकी री-एंट्री हुई, जिससे कई घरवाले नाखुश दिखाई दिए। अब इस पर सीजन 15 से कंटेस्टेंट उमर रियाज का भी गुस्सा फूटा। उन्होंने ट्वीट कर काफी कुछ कह डाला।
दरअसल, उमर रियाज के साथ बिग बॉस 15 में कई बार ऐसी-ऐसी चीजें हुईं, जिसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया। उल्टा उनको ही हमेशा फटकारा गया। इतना ही नहीं, उनके प्रोफेशन को भी काफी बार शो में घसीटा गया था। अब अर्चना गौतम के हिंसा करने के बावजूद दोबारा घर में बुलाने पर उमर रियाज ने सवाल खड़े किए हैं।
उमर रियाज ने बिग बॉस पर उठाए सवाल
ट्वीट क उमर रियाज (Umar Riaz) लिखते हैं- अर्चना ने हिंसा की। उसके लिए उनको घर से निकाल दिया गया लेकिन फिर से घर में आने की इजाजत दे दी गई। लेकिन ये सारे नियम मेरे लिए अलग क्यों थे? मुझे भी पूल में धकेला गया था। कोई एक्शन नहीं हुआ था। मुझे कई बार टास्क के दौरान भी धक्का दिया गया जो कि गलत था। लेकिन सारा इल्जाम मेरे ऊपर पर डाल दिया गया था। ऐसा पक्षपात क्यों? कलर्स टीवी, बिग बॉस 16।
लोगों ने किया उमर रियाज को सपोर्ट
अब इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट भी किया है और उमर का सपोर्ट किया है। एक ने लिखा- उमर रियाज आप बिलकुल सही हो। आपको गलत तरीके से निकाला गया था। वह मेकर्स का गलत फैसला था। ये शो बायस्ड है। बिग बॉस और कलर्स को शर्म आनी चाहिए। एक ने कहा- यही मैं कह रहा था कि जब विकास गुप्ता आ सकता है तो उमर रियाज क्यों नहीं। अर्चना गौतम क्यों नहीं। अगर रोहन गलती से चाकू मार के बच सकता है तो उमर और अर्चना को भी उकसाया गया था। इन्होंने एजाज खान की तरह तो नहीं हिंसा की थी।
इस वजह से बेघर हुए थे उमर रियाज
बता दें कि बिग बॉस 15 में एक फेक हाउस टास्क हुआ था। इस दौरान प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। इसके बाद बिग बॉस ने कहा था, ‘बिग बॉस के घर में बल के प्रयोग पर पाबंदी है। आप लोगों को चेतावनी भी दी गई कि इस तरह का व्यवहार आपको शो से बाहर भी कर सकता है। जिन सदस्यों को कई बार सचेत किया जा चुका है, उनमें सबसे ऊपर नाम आता है उमर का। जिन्हें एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार इस बुरे व्यवहार के लिए टोका गया, लेकिन उनके बर्ताव में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया। इसलिए, अब शो के दर्शक वीकेंड का वार में ये फैसला लेंगे कि उनका व्यवहार उचित है या फिर अनुचित।’ इसके बाद उनको एविक्ट कर दिया गया था।