Udaipur में सुबह MB Hospital से बच्चा चोरी कर भागी महिला, पुलिस ने शाम तक आरोपी को दबोचा, नवजात भी बरामद

28
Udaipur में सुबह MB Hospital से बच्चा चोरी कर भागी महिला, पुलिस ने शाम तक आरोपी को दबोचा, नवजात भी बरामद

Udaipur में सुबह MB Hospital से बच्चा चोरी कर भागी महिला, पुलिस ने शाम तक आरोपी को दबोचा, नवजात भी बरामद


Sambrat Chaturvedi | Lipi | Updated: 17 Feb 2023, 11:00 am

Udaipur Bachcha Chor Case: राजस्थान के उदयपुर में सबसे बड़े अस्पताल से बच्चा चोरी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की पहुचान की। और शाम तक महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चा एमबी अस्पताल से चोरी हुआ था।

 

हाइलाइट्स

  • उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में बच्चा चोरी केस में नया अपडेट
  • सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर बच्चा ले गई महिला चोर गिरफ्तार
  • घटना के बाद पुलिस ने महिला चोर की तलाश की शुरू
  • सुबह की घटना और शाम को पुलिस को मिली सफलता
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर मेंएमबी हॉस्पिटल में बच्चा चोर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुरूवार सुबह अस्पताल से बचा चोरी हुआ था। 11 दिन के एक बच्चे को एक महिला ने चोरी कर लिया। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने शुरू हुए। पूरे शहर में नाकाबंद करवा दी गई। आखिरकार पुलिस का बच्चा चोर महिला को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। शाम तक बच्चा चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को भी बरामद करते हुए उसकी मां को सौंप दिया।

पाटिया गांव की थी बच्चा चोर महिला

उदयपुर पुलिस के अनुसार ऋषभदेव कस्बे के पाटिया गांव की रहने वाली अनिता ने बच्चा चुराया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिता महाराणा भोपाल अस्पताल से बच्चा चोरी कर भागी थी। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान हाथीपोल थाना पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

Navbharat Times -Ajmer में गैस टेंकर और ट्रक में टक्कर के बाद विस्फोट, 500 मीटर का इलाका बना आग का गोला, 4 की मौत, 10 घरों तक पहुंची आग की लपटें
रातभर महिला के साथ, सुबह सर्टिफिकेट के बहाने चोरी

बच्चा चुराने वाली महिला रातभर बच्चे की मां के साथ थी। जब महिला बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने गई तो बच्चा ले जाने वाली महिला बातों में लेकर मौका देख फरार हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद हाथीपोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। इसके बा पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। शहर में बच्चा चोरी की खबर फैल गई। आरोपी महिला को देखे जाने की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। वहां से आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी हुए बच्चे को भी जल्द ही उसकी मां को सौंप दिया गया।

Guajrat से भीलवाड़ा जा रही बस Chittorgarh में पलटी, डेढ़ दर्जन यात्री घायल, देखें कैसे हुआ हादसा

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News