INDIA के Top-5 में हैं Rajasthan के दो Wushu खिलाड़ी, Mukesh Gora और Rohit Jangid ‘धड़ाधड़’ जीत रहे मेडल | Top 5 Indian Wushu Players Rajasthan Mukesh Gora Rohit Jangid in list | Patrika News

223
INDIA के Top-5 में हैं Rajasthan के दो Wushu खिलाड़ी, Mukesh Gora और Rohit Jangid ‘धड़ाधड़’ जीत रहे मेडल | Top 5 Indian Wushu Players Rajasthan Mukesh Gora Rohit Jangid in list | Patrika News

INDIA के Top-5 में हैं Rajasthan के दो Wushu खिलाड़ी, Mukesh Gora और Rohit Jangid ‘धड़ाधड़’ जीत रहे मेडल | Top 5 Indian Wushu Players Rajasthan Mukesh Gora Rohit Jangid in list | News 4 Social

इन टॉप 5 खिलाड़ियों ने अपने खेल करियर में सफलता के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हमारे देश के लिए बैक-टू-बैक गौरव करने के मौके देते रहे हैं। ख़ास बात ये है कि भारत के टॉप 5 वुशु खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा और रोहित जांगीड़ राजस्थान के हैं।

गौरतलब है कि वुशु या कुंग फू, चीनी मार्शल आर्ट की विधाएं हैं। चीन में वुशु का वास्तविक अर्थ मार्शल है, जिसमें ‘वू’ का मतलब सैन्य या मार्शल है जबकि ‘शू’ का मतलब है कला। वुशु का खेल 1940 के दशक में विकसित हुआ था जिसका मकसद पारंपरिक मार्शल आर्ट्स का दायरा बढ़ाना था।

1. भानू सिंह

जम्मू और कश्मीर के भानू सिंह का पूरा नाम सूर्य भानू प्रताप सिंह है, जिन्होंने पुरुषों के सांडा 60 किग्रा वर्ग में जकार्ता में वर्ष 2015 के विश्व वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक और कज़ान में वर्ष 2017 के विश्व वुशु चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। भानू ने इसी श्रेणी में वर्ष 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल भी जीता। जबकि वर्ष 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। फिलहाल ये सिलसिला जारी है।

2. मुकेश चौधरी गोरा

राजस्थान के मुकेश चौधरी गोरा अब तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत कई मैडल्स हासिल कर चुके हैं। राजस्थान पुलिस में सब इन्स्पेक्टर रैंक में पदस्थापित वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में हुए विभिन्न चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। एशिया कप, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप, सुपर फाइट लीग और मैट्रिक्स फाइट नाइट सहित कई पेशेवर इवेंट्स में वे अपना दम दिखा चुके हैं।

मुकेश अब तक प्रमुख रूप से 35वें राष्ट्रीय खेल, केरल (2015) में गोल्ड मेडल, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप, पटियाला (2016) में गोल्ड मेडल, 12वें दक्षिण एशियाई खेल, शिलांग (2016) में सिल्वर मेडल, प्रथम एशियाई कप, ग्वांगझू, चीन (2017) में सिल्वर मेडल, 26वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप, शिलांग (2017) में गोल्ड मेडल और शंघाई अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (2019) में गोल्ड मेडल जीते हैं।
वे राजस्थान के पहले और एकमात्र MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्टिफाइड पेशेवर खिलाड़ी हैं। वे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर टाइगर श्रॉफ की मौजूदगी में हुए पेशेवर मुकाबलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

mukesh_choudhary_gora.jpg

3. रोहित जांगीड़

राजस्थान के रोहित जांगिड़ एक बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक-दो बार नहीं, बल्कि कई दफा अंतर्राष्ट्रीय खेल इवेंट्स में मेडल जीतकर हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया है। राजस्थान पुलिस में तैनात रोहित की प्रमुख उपलब्धियों में वर्ष 2014 में 12वीं हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक, वर्ष 2016 में 9वीं वर्ल्ड इंटरनेशनल चैंपियनशिप जॉर्जिया में कांस्य पदक, World Championships (WKC) डबलिन आयरलैंड 2018 (स्वर्ण पदक) और वर्ष 2021 में South Asian Wushu Championship नेपाल में Silver medal हासिल करना शामिल हैं।

पिता राजेश जांगिड़ फर्नीचर का काम हैं और उनके छोटे भाई राहुल जांगिड़ भी सीनियर वुशु में नेशनल मेडलिस्ट हैं।रोहित शुरू से लेकर अभी तक कोच राजेश टेलर की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं। महज़ 16 साल की उम्र में ही रोहित ने वुशु खेल खेलना शुरू किया। वे एक अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल चटाने के बाद चर्चाओं में आये थे।

rohit_jangid.jpg

4. पवन गुप्ता

पवन गुप्ता भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांडा फाइटर खिलाड़ी हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में हनोई, वियतनाम में आयोजित एशियाई वुशु चैंपियनशिप में पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जबकि सिंगापुर में आयोजित एशियाई सांडा चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।गुप्ता वर्तमान में वर्ष 2014 से भारतीय वायु सेना के साथ काम कर रहे हैं।
वर्ष 2012 में हनोई, वियतनाम में आयोजित 8वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिप में गुप्ता ने कांस्य पदक जीता था।वर्ष 2015 में केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में भी कांस्य पदक जीता था। जबकि वर्ष 2017 में सिंगापुर में उन्होंने एशियाई सांडा चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

इसी तरह से वर्ष 2017 में अर्मेनिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में उन्होंने 70 किग्रा पुरुष वर्ग में कांस्य पदक, वर्ष 2018 में शंघाई सहयोग संगठन के अंतर्राष्ट्रीय वुशु सांडा टूर्नामेंट में कांस्य पदक, जबकि एक साल के बाद वर्ष 2019 में जॉर्जिया के बटूमी में आयोजित बटूमी ओपन इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था।

pawan_gupta.jpg

5. प्रवीण शर्मा
भारत के बेहतरीन वुशु खिलाड़ियों में अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी प्रवीण शर्मा का भी नाम शामिल है। वे 48 किलोग्राम वजन कैटेगरी में फिलीपींस के रसैल डियाज़ को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय वुशु खिलाडी बन गए थे। इसके अलावा भी वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर कई मेडल्स जीत चुके हैं

praveen_sharma.jpg



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News