बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

जानिये, 10 ऐसे बालीवुड सितारों के बच्चों के नाम, जिनका नहीं चला जादू

बॉलीवुड की दुनिया से आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लाएं है, जिसे आप पहले से नहीं जानते होगें।

जानिये, 10 ऐसे बालीवुड सितारों के बच्चों के नाम, जिनका नहीं चला जादू
बॉलीवुड की दुनिया से आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लाएं है, जिसे आप पहले से नहीं जानते होगें। आपने बॉलीवुड के सुपरस्टार, सुपरहिट फिल्मों, सुपरहिट गानों के बारे में बहुत सुना होगा लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जिनके मां-बाप ने बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाया था, लेकिन उनके बच्चों का जादू बॉलीवुड में नहीं चल सका। तो चलिए जानते है, ऐसे दस सितारों के बारे में जिनको बॉलीवुड विरासत में तो मिली, लेकिन वो अपना जादू चलानें में असफल रहे.. लव सिन्हा- लव सिन्हा बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के बेटे है। शत्रुघन सिन्हा का बॉलीवुड की दुनिया जितना जादू चला था, उसका तिहाई जादू भी उनके बेटे का नहीं चल सका। अक्षय खन्ना- अक्षय खन्ना मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना के बेटे है। राजेश खन्ना ने पुरानी फिल्मों में तहलका मचा दिया था, लेकिन उनके सपूत उनकी उम्मीदों पर नहीं खरे उतर पाये। अक्षय खन्ना ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वो अपना जादू बिखेरनें में नाकामयाब रहें। फरदीन खान- फरदीन खान जाने-माने अभिनेता फिरोज खान के बेटे है। फरदीन उन सितारों में से एक ऐसे सितारे है, जो स्टाइलिश तो है, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में फ्लॉप रहे है। उदय चोपड़ा- उदय चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेता यश चोपड़ा के बेटे है। उदय चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किया है। उदय चोपड़ा ने कई मशहूर अभिनेत्री और अभिनेताओं के साथ भी काम किया है, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में ये अपना सिक्का नहीं जमा पाये। महाअक्षय चक्रवर्ती- महाअक्षय चक्रवती बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे है। मिथुन चक्रवर्ती की गिनती उन बॉलीवुड सितारों में की जाती है, जिन्होंने अपने टेलेंट से बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाया। जैकी भगनानी- जैकी भगनानी मशहूर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बेटे हैं। जैकी ने 2009 में बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। जैकी का स्वागत बॉलीवुड में मेहमानों की तरह ही किया जाता है। अभिषेक बच्चन- अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे है। अभिषेक को भी बॉलीवुड की दुनिया विरासत में ही मिली है। अभिषेक ने ढेर सारी फिल्मों में काम किया लेकिन वो अपना जादू नहीं चला पाए। हरमन बावेजा- हरमन बावेजा प्रोड्यूसर हैरी बावेजा के बेटे है। फ़िल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने 2008 में लव स्टोरी 50-50 से डेब्यू किया था। इसके बाद भी हरमन कई फिल्मों में दिखाई दिये। प्रतीक बब्बर- प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के मशहूर सितारे राज बब्बर के बेटे है। प्रतीक फिल्मी दुनिया में उन सितारों में शामिल है, जिन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में एवरेज प्रदर्शन किया हो। ईशा देओल- ईशा देओल तो एक ऐसी अभिनेत्री जिनके माता-पिता दोनों ही बॉलीवुड की दुनिया के मशहूर सितारे है। ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी है। ईशा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो अपना जलवा बॉलीवुड में बिखेरने में नाकाम रही।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →