Asia Cup 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, कोहली छूटे पीछे | Asia Cup 2022 most run by 5 batsman and 5 bowlers get most wickets virat kohli bhuvneshwar kumar | Patrika News

125

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज1) भुवनेश्वर कुमार- एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए हैं। कुमार ने 5 मैचों में 11 विकेट नाम किए हैं।

2) वानिंदु हसरंगा- हसरंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।वानिंदु हसरंगा ने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। एक ही ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

3) मोहम्मद नवाज- नवाज का एशिया कप 2022 में ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली। इसके अलााव 6 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।

4) शादाब खान- शादाब ने भी UAE की पिचों पर अपनी स्पिन से कमाल दिखाया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 5 मैचों में 8 विकेट हासिल किए।

5) हैरिस रऊफ- रऊफ ने पाकिस्तान के लिए फाइनल मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए 6 मैचों में 8 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022: श्रीलंका के 6वीं बार चैंपियन बनने से लेकर पाकिस्तान का बेड़ागर्क होने तक, मैच की 5 बड़ी बातें

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

1) मोहम्मद रिजवान- एशिया कप 2022 में सबसे ज्याद रन रिजवान ने बनाए। उन्होंने पाकिस्तान 6 मैचों में 281 रन बनाए।
2) विराट कोहली- कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में 276 रन बनाए। कोहली के बल्ले से इस टूर्नामेंट में एक शतक भी निकला।

3) इब्राहिम जादरान- अफगानिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। जादरान ने अफगानिस्तान के लिए पांच मैचों में 196 रन बनाए।

4) भानुका राजपक्षे- राजपक्षे ने फाइनल मुकाबले में 71 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैचों में 191 रन बनाए।

5) पथुम निसंका- निसंका ने भी इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 मैचों में 173 रन बनाए। निसंका एक अलग ही रोल में इस बार नजर आए थे।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 सिक्स पूरे किए

Source link