Tokyo Olympics Day-8 LIVE: शूटिंग में मनु और राही महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगाने को तैयार

76


Tokyo Olympics Day-8 LIVE: शूटिंग में मनु और राही महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगाने को तैयार

टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। तीरंदाजी में दीपिका कुमार का पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया है। एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं अंतिम 16 में अपना मुकाबला हार गईं। एथलीट एमपी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में आखिरी स्थान पर रहे। हॉकी में भारत की महिला टीम ने आयरलैंड को हरा दिया। महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं। बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ​का एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ मुकबाला शुरू हो चुका है। 

LIVE UPDATES:

2:39 PM: पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच दूसरे सेट में  काटे की टक्कर चल रही है। पीवी सिंधु 15-14 से आगे है।

2:26 PM: पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में दूसरे सेट में भी बढ़त बना ली है। वो 6-4 से आगे  चल रही है।

2:20 PM: पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में पहला सेट जीत लिया है।  उन्होंने 21-13 से पहला गेम अपने नाम किया।

 

2:05 PM: पीवी सिंधु ने यामागुची के खिलाफ शुरुआती बढ़त बना ली है। पहले गेम में वह 11-8 से आगे चल रही हैं। 

 

2:05 PM: पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच महिला एकल का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। यह मैच 1.15 बजे शुरू होना था। लेकिन कुछ कारणों से मैच देर से शुरू हुई। 
 

1:45 PM: पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच महिला एकल का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 1.15 बजे शुरू होना था। लेकिन कुछ कारणों से मैच शुरू होने में देरी है।

 

1:00 PM: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ​महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से​ भिड़ने को तैयार हैं। मैच से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने सिंधु को शुभकमानाएं दी है। 

 

12:55 PM: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का लगातार तीसरी बार ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया है। दीपिका के बाद पीवी सिंधु ​महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से​ भिड़ने को तैयार हैं। 

11: 40 AM: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का टोक्यो ओलंपिक में जारी सफर समाप्त हो गया है। दुनिया की नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका को व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोरिया की सान अन के खिलाफ 0-6 से हार का सामना करना पड़ा।

11:33 AM: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का मुकाबला शुरू हो गया है। वह व्यक्तिगत का क्वार्टर फाइनल कोरिया की सान अन के खिलाफ खेल रही हैं। 

11:10 AM: महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी अब से कुछ देर में एक्शन में होंगी। वह क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सान अन से भिड़ेंगी, जोकि 11.15 बजे से होगा। 

11:00 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। भारत के लिए नवनीत कौर ने 57वें मिनट में गोल किया।

 

10:50 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत के लिए नवनीत कौर ने 57वें मिनट में गोल किया।

10:35 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में अपना खाता खोल लिया है। भारत के लिए नवनीत कौर ने 57वें मिनट में गोल किया। 

 

10: 40 AM:भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया। लवलीना अब सेमीफाइनल में बुधवार को विश्व चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से भिड़ेंगी। 

10:35 AM: भारत और आयरलैंड के बीच जारी महिला हॉकी में तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भी दोनों टीमें अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

 
10:20 AM: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा क्वार्टर शुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम 11वें पेनल्टी कॉर्नर भी गोल दागने में असफल। 

10:05 AM: भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे महिला हॉकी मुकाबले में दोनों टीमें हॉफ टाइम तक गोल दागने में विफल रही हैं। 

09: 40 AM: भारतीय महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं। दुती चंद 100 मीटर के अपने हीट्स राउंड में 11.54 सेकंड का समय के साथ सातवें  स्थान रहीं और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 

 

09: 35 AM: भारतीय हॉकी टीम को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती आठ मिनट में ही गोल करने का मौका मिला,लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर टीम गोल नहीं दाग पाई। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने मौका गंवा बैठी। 

 

09:25 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम का आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है। खराब मौसम और बारिश के कारण यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ है। 

 

09:15 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से  हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और साथ ही इस ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा पदक भी पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था।

09:10 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही लवलीना ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। 

 

09:05 AM: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही लवलीना ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। 

08: 55 AM: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का मैच शुरू हो गया है। लवलीना महिलाओं की 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन के खिलाफ रिंग में उतर चुकी हैं। 

08: 50 AM: भारतीय एथलीट एम पी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में सात खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहे। वह 50.77 का ही समय निकाल सके और अपना सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सके। 

08: 33 AM: मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं की 60 किग्रा वर्ग के अंतिम 16 में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी के खिलाफ 0-5 से अपना मुकाबला हार गईं।

 

 

08: 05 AM: खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच अब यह मैच  9:15 बजे से खेला जाएगा। 

 

07: 55 AM: खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाले भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू होगा। 

07: 30 AM: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही और सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। मनु 11वें और राही 31वें स्थान पर रहीं। मनु प्रिसीजन राउंड में पांचवें स्थान पर थी। 

06:55 AM: दुनिया की नंबर एक तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का सामना 20 साल की कोरिया की ऐन सेन से होगा। कोरिया की टीम टोक्यो ओलंपिक में पहले ही दो गोल्ड जीत चुकी है। 

06:35 AM: भारतीय एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड 8:18.12 का समय निकाला। हालांकि वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। टॉप थ्री सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

06:25 AM: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से मात दी। दीपिका ने शूटऑफ में सेनिया 7 पर ही निशाना लगा पाईं, जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाया। 

06:20 AM: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका ने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को 6-5 से मात दी।  

06:15 AM: महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा के खिलाफ दूसरा सेट हार गई हैं। 

06:05 AM: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत के क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को लगा झटका। राही रेपिड राउंड में फिलहाल 31वें स्थान पर हैं और उन्होंने अब तक 96, 94, 96 अंक अर्जित किए हैं।

05:55 AM: अब से कुछ देर में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी एक्शन में दिखाई देंगी। दीपिका अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। ये मैच सुबह 6.17 बजे शुरू होगा।  

 

05:40 AM: निशानेबाजी में राही सरनोबत और मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगा रही हैं। राही ने पहली सीरीज में 96 का स्कोर किया। 

 

05:15 AM निशानेबाजी में अब से कुछ ही देर में राही सरनोबत और मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में निशाना लगाएंगी। यह मुकाबला सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा। 





Source link