जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

220
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 19 जनवरी 2021 मंगलवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दिन में 10-58 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- उतराभाद्रपद नक्षत्र सुबह 9-55 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक रेवती नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग शाम 6-49 बजे होगा- तैतिल करण दिन में 10-58 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुर होगा- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-30 बजे से 4-50 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12–27 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग सुबह सूर्योदय से दिन में 9-55 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-11 बजे होगा- पंचक दिनरात रहेगे-

मेष– आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा मन में शांति कम और चिंता का आवरण रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज वाणी पर नियंत्रण रखे और महँगी वस्तु या शोख पूरा करने वाली वस्तु की खरीददारी करने से बचे | आर्थक स्थति जैसी है वैसी ही चलती रहेगी |

वृषभ– आपके लिए आज का दन अच्छा है | लाभ स्थान का चन्द्र कुछ अच्छा काम और लाभ दोनों प्रदान करेगा | यतिवाणी के अनुसार अगर आप खाने पिने की वस्तुओ के व्यापार से जुड़े है तो आज अच्छा लाभ मिल्नेगा और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे काम आगे बढ़ेगे कुछ नए काम के साथ साथ शुभ समाचार मिलेगे | यतिवाणी के अनुसार अपनी कार्य शैली में कुछ आवश्यक बदलावा करके आज आधिक लाभ कमाया जा सकता है | धेर्य भी साथ में रखना जरुरी है |

कर्क– आपके लिए आज का दिन संतुलित रहेगा | यतिवन के अनुसार आज किसी धार्मिक कार्य अथवा व्यक्ति से लाभ होने की सम्भावना है | नजदीक की छोटी यात्रा के योग है | परिवारक माहोल अच्छा बनेगा | भाई और पिता से सहयोग की उम्मीद रहेगी |

horoscope a -

सिंह– आपके लिए आज का दिन मानसिक शारीरक आर्थिक परेशानी पैदा करने वाला लगता है लेकिन अगर आपने थोडा धेर्य रखा और सूझ बुझ से काम लिया तो निश्चित रूप से आप दिन को अपने पक्ष में करने में भी कामयाब हो जायेगे | आज झगडे आदी को टालना थक रहेगा |

कन्या– आपके लिए आज का दिन प्रेम प्रीती बढाने वाला और नए नए आइडिया के साथ कुछ नया जैसा व्यवहार अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ करने की सोचेगे | यतिवाणी के अनुसार पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा प्रेम प्यार बढेगा | शाम का समय साथ साथ बीतेगा |

तुला– आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | शारीरिक थकान या आलस आपके ऊपर हावी रहेगा | यतिवाणी के अनुसार काम में मन कम लगेगा | दुसरे लोग आपकी लापरवाह स्थति का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते है | आज किसी के प्रभाव में आकर कोई काम या हां न करे |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन वैसे तो मजबूती प्रदान करने वाला ही है फिर भी अगर थोडा और सावधानी या समझदारी से काम करेगे तो लाभ को और अधिक बढाने में सफल हो जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशिया बढ़ेगी |

horoscope b -

धनु– आपके लिए आज का दिन अच्छा जैसा ही है लेकिन अगर आपने कोई गलती की या लापरवाही की तो उसका दंड भी भोगना पड़ेगा | सुख सुविधा में बढ़ोतरी होने से जीवन स्तर में सहूलियत महसूस करेगे | धन के मामले अगर पेचीदगी भरे हो तो कल तक के लिए टाल दे |

मकर– आपके लिए आज का दिन शुभता का प्रतिक जैसा लगेगा और काम भी आसानी से बनेगे | आपके प्रभाव में वृद्धि होगी | यतिवाणी के अनुसार अगर किसी से आज काम निकलवाना हो तो प्रयास करे शाम होते होते काम बन जाने की पूरी सम्भावना है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है परिवार में किसी नए मेहमान के आने की सम्भावना है | यतिवाणी के अनुसार आज अच्छे लोगो से परिचय होगा और आगे के काम की रणनीति भी बनने में आसानी रहेगी | शुभ मंगलक काम की तेयारी कर सकते है |

मीन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और पक्ष के गौचर के कारण सभी काम आसानी से बनते चले जायेगे | यतिवाणी के अनुसार उधारी मांगी जा सकती है या कोई नया काम शुरू कर सकते है | यात्रा के योग भी प्रबल बने है लाभ होगा आज यात्रा करे |

यह भी पढ़े:सिक्किम के मुख्य भोजन क्या-क्या है?