जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

370
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 12 जनवरी 2021 मंगलवार- पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12-22 बजे तक रहेगी फिर अमावश्या शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मूल नक्षत्र सुबह 7-38 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाषाढा नक्षत्र शुरू होगा जो कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-22 बजे तक रहेगा फिर उतराषाढा नक्षत्र शुरू होगा- व्याघात योग मध्यरात्रि 2-48 बजे तक रहेगा- शकुनी करण दोपहर 12-22 बजे तक रहेगा फिर चतुष्पाद नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात धनु राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-26 बजे से 4-46 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-25 बजे से 1-08 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-06 बजे होगा-

मेष– इस समय आपके लिए समय अच्छा ही चल रहा है कुछ परेशानियों के बावजूद आप आगे बढ़ते चले जायेगे और यतिवाणी के अनुसार आपको परिवार और मित्रो का भी साथ भरपूर मिल रहा है | कुछ धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ने के कारन खर्च भी होगा |

वृषभ– यह समय थोडा मुश्किल जरुर है लेकिन यतिवाणी के अनुसार आपकी सोच और समझदारी के कारन बुरी स्थतियो को भी संभालने में सफल हो जायेगे बस किसी से बहसबजी करने से बचे | बिना जान पहचान के अगर किसी पर भरोसा किया तो हानि होने का डर है |

मिथुन– आपके लिए अभी समय अच्छा तो है लेकिन साथ में काम में बिना वजह रुकावट आने के कारन कुछ कुछ चितित भी रहते है यतिवाणी के अनुसार आप इस समय सब्र धारण करके जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते पर धयान दे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करे |

कर्क– काम की रफ़्तार तो हमेशा ही आपकी ठीक रहती है लेकिन इस समय में लगता है ब्रेक लग गया है | यतिवाणी के अनुसार आपके साथी ही अगर आपके लिए रुकावट करे तो फिर समस्या गंभीर हो जाती है और ये ही समय आपके लिए अभी सर दर्द बना हुवा है | धन को बचाए |

horoscope b -

सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपकी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार अगर आप परिवार हित में कोई बड़ा डिसीजन करन चाहते है तो सबके साथ मिलकर कर डाले | संतान की ख़ुशी प्राप्त होगी | शुभ मांगलिक कार्य के बारे में तेयारी भी शुरू कर सकते है |

कन्या– आप जब भी कभी कोई योजना बनाते है तो वो आप पूरा करे उसके पहले ही सब लोग जान जाते है | यतिवाणी के अनुसार अगर आज भी आप लापरवाह रहे तो फिर सफलता आपसे दूर ही रहेगी और आपसी कलेश भी बढ़ने की उम्मीद है | माता का आशीर्वाद प्राप्त करे |

तुला– इस राशी की महिलाओ के लिए आज जरुर कुछ खास दिन लगता है खूब जोश और उत्साह से भरपूर रहेगी और शाम को बाजार अथवा पार्क में भी घुमने जा सकती है | यतिवाणी के अनुसार अगर कोई महिला छोटे मोटे काम करती है तो आज तोहफा मिलने का दिन है |

वृश्चिक– आज आपका दिन शुभ और मांगलिक कार्यो के लिए बहुत ही अच्छा है यतिवाणी के अनुसार अगर किसी नए काम की शुरुवात करना हो या कही इन्वेस्टमेंट करना हो तो आज ही कर डाले आगे लाभ ही होगा | घर में भी मेहमान आयेगे और आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी |

horoscope a -

धनु– अब आपका अच्छा समय चल रहा है इसलिए आपको किसी काम में संकोच करने की जरुरत नहीं है सभी काम आसानी से बना लेंगे और आज का दिन तो आपके लिए इस माह का सबसे अच्छा दिन है | घर में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा कसते है

मकर– आज का दिन आपके लिए विपरीत स्थति वाला है | यतिवाणी के अनुसार सबसे पहले तो आज धन को अपव्यव होने से बचाए और नया कोई इन्वेस्ट न करे तो ही अच्छा क्युकी आज आपके साथ धन के मामले में कोई धोखा होने का अंदेशा लग रहा है | चिंता बढ़ेगी |

कुम्भ– आज का दिन आपके लिए अच्छा है व्यापारिक यात्रा करेगे तो सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार सोने चांदी या धातु के व्यापारियों के लिए अब समय में सुधार हो रहा है | यदि अभी भी आपके व्यापार में मंदी का दौर न जा रहा हो तो चिंता का विषय है फिर कोई उचित यन्त्र मंत्र अथवा पूजा जरुर करवाए

मीन– आपके लिए समय अच्छा ही चल रहा है यतिवाणी के अनुसार नए संबध लाभकारी सिद्ध होंगे | सामाजिक प्रशंसा होगी | पारिवारिक उन्नति और खुशिया बढ़ेगी | कार्य स्थल पर काम की अधिकता से थोड़ी व्यस्तता भी बढ़ेगी | पिता अथवा घर के बड़ो के स्वास्थ्य का ध्यान रखे |

यह भी पढ़े:भृगु ऋषि ने विष्णु भगवान को लात क्यों मारी थी