जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

422
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल रहेंगे, उनकी वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

वृष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनके बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उनको रोजगार मिलने की संभावना आज कम बन रही है। बिजनेस की समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी और उनके मार्गदर्शन से आप अपने बिजनेस को चरम तक पहुंचाएंगे। स्थाई संपत्ति से आज लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क
आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में नई-नई डील फाइनल हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें आज किसी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। ऑफिस में समय से पहले काम पूरा करके आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसकी वजह से विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।

-

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य आज व्यस्त नजर आएंगे एवं छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा और भविष्य की बातों पर चर्चा भी करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य पूर्ति के लिए  आप अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो सकते हैं, तो आपको सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको इससे हानि हो सकती है। आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी।

10 37 438854187rashifal 3 -

मकर
रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से जमीन से संबंधित मामला निपट सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों पर आज का काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें मेहनत से कार्य करके अपने कार्य में महारत हासिल करनी होगी। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा।

यह भी पढ़े:रामनवमी की रात देवी जी की पूजा क्यों होती है?