जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

266
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 30 मार्च 2021 मंगलवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 5-27 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- चित्रा नक्षत्र दोपहर 12-22 बजे तक रहेगा फिर स्वाती नक्षत्र शुरू होगा- व्याघात योग दोपहर 1-55 बजे तक रहेगा फिर हर्षण योग शुरू होगा- तैतिल करण सुबह 7-10 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात तुला राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 3-48 बजे से 5-21 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभीजित मुहर्त दोपहर 12-18 बजे से 1-07 बजे तक रहेगा- द्विपुष्कर योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 12-22 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-31 बजे होगा ओर सूर्यस्त्त शाम 6-54 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन अच्छा है कुवारों के लिए शादी विवाह की चर्चा को आगे बढ़ाया जा सकता है और जो शादी शुदा है वो अपने साथी के साथ बहुत खुश रहेगे उनका प्यार और समर्पण भी मिलेगा | अपने प्रेम को आगे बढाने के लिए दिन बहुत अच्छा है | समझबूझ रखकर सम्बन्ध में प्यार बढाए |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन फिर भी छुट पुट सफलता मिलेगी ही बड़े बड़े काम को आज करना और बड़े निर्णय को दो दिनों के लिए टालना ही ठीक रहेगा जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | नए व्यक्ति पर यकायक भरोसा न करे | शत्रु आपको हानि करने की फिराक में होगा |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है खासकर के अगर विधार्थी आज के दिन कोई प्रतियोगिता या परीक्षा में बैठता है तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी | आपके सभी निर्णय लाभकारी होंगे और सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | धन भी मिलेगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन बेहद कठिन है कुछ काम करने में मन नहीं लगेगा और कुछ आप अपने निजी लोगो से भी परेशान हो सकते है | आपको बहुत कुछ काम करने पड़ेगे लेकिन सफलता का सिलसिला थोडा कमजोर लग रहा है | अपने ही लोग काम में टांग अदा सकते है | धेर्य और शांति से काम करे |

सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है आपका होंसला और जोश बहुत बढेगा सफलता के सिलसिले ऐसे ही चलते रहेगे और चारो और से अच्छे और खुशिया प्रदान करने वाले समाचार ही मिलेगे | परिवार में भी प्रसन्नता का सिलसिला रहेगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा और यात्रा का शुभ परिणाम भी मिलेगा |

10 37 438854187rashifal 3 -

कन्या– आपके लिए आज का दिन शभ है अगर आपके कोई धन के मामले रुके अटके है तो अब शुरू करे जल्दी ही सभी मामले सुलझ जायेगे और आपकी आर्थिक स्थति में भी सुधार हो जायेगा | आज किसी को धन उधार न दे और न ही फिजूल खर्ची करे | दिन शुभ है घर में भी खूब रोनक रहेगी मेहमान भी आयेगे |

तुला– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ है सफलता प्रदान करने वाला दिन है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि मिलेगी | सभी काम आसानी से बना लेंगे | मानसिक शांति मिलेगी और मूड बहुत खुश रहेगा | आर्थिक मामले पक्ष में रहेगे | नए काम की शुरवात भी हो सकती है |

वृश्चिक– आपके लिए आज सभी ग्रह विपरीत हो गए है इसलिए आज जो भी करे सोच समझकर करे नहीं तो हानि होने की सम्भावना है | आज खर्च अधिक होगा इससे भी परेशानी होगी और चिंता बढ़ेगी उधर आय में भी कमी रहेगी | आज अगर किसी को कडवे वचन बोले तो अपमान भी हो सकता है | धन को बचाए |

धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और खासकर के आर्थिक मामलो के लिए बहुत अच्छा दिन है आपके काम में तेज़ी रहेगी और कार्य भी बढेगा | अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | व्यापारिक यात्राए शुभ परिणाम देगी | परिवार में भी नए जोश का संचार होगा |

astro 5 1 -

मकर– आपके लिए आज का दिन ठीक है काम की अधिकता रहेगी और सफलता भी बराबर मिलती ही रहेगी आगे बढ़ने के भी नए अवसर आयेगे | आय के रस्ते खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ सहयोग समय पर मिलेगा | प्रमोशन आदि की चर्चा चलेगी या हो सकता है | ये समय स्थान परिवर्तन का चल रहा है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन शानदार है भाग्य आपके साथ है और बिना किसी तकलीफ के आज आप आगे बढ़ेगे और सफलता भी अर्जित करेगे | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे जल्दी ही उनको भी पूरा कर लेगे | आपके लिए अब खास समय बनता जा रहा है इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करे |

मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है | चंद्रमा विपरीत चल रहा है इसका अशुभ परिणाम मिल सकता है इसलिए आज आप बहुत सावधान रहे और सोच समझकर काम करे नही तो हानि हो सकती है सभी समस्याओ का समाधान शांति से सोचकर निकाले और सामना करे | स्वास्थ्य भी संभाले |

यह भी पढ़े:हनुमान जी की पूजा सिंदूर से ही क्यों की जाती है?