जानिये गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?

449
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए सुखों की पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होते दिखेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने से आपको धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन किसी अतिथि के आगमन पर आज धन खर्च भी हो सकता है।

वृष
आज का दिन आपके लिए आप कष्टदायक रह सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आपकी सीनियर से किसी मुद्दे पर बहस बाजी हो सकती है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। दांपत्य जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।
 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अपने संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें आपको उनके साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

कर्क
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

astrological consultancy services 500x500 1 -

सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आज आपकी पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे व आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी ऐसे कार्य को पूरा कर सकते हैं, जो लंबे समय से रुका हुआ था। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

कन्या
आज का दिन संपत्ति के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसमें आज आपको उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य भी मिलता दिख रहा है। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार जाएं कयोंकि उसमें आपकी बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है इसलिए सतर्क रहें। आज आपके परिवार में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने में अपना समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा और आपको थकान भी महसूस होगी। ऑफिस में आज आपके साथियों का आपकी पदोन्नति देखकर मूड खराब हो सकता है, इसके कारण वह आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार कर सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई डील के फाइनल होने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं, लेकिन आज घर में आपके जीवन साथी व आपकी संतान में से किसी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा व धन भी खर्च होगा। आज आपको यदि किसी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो ध्यान देना होगा कि अपने मन को नियंत्रण में रखें व तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपको संतोष होगा, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भविष्य के लिए कम होगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए काफी सुखद व हर्षवर्धन रहेगा। व्यापारियों का काम धंधा मंदा चल रहा था, तो वह आज फिर तेजी पकड़ सकता है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी एग्जाम को दिया है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े:मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ कैसे उठाए?