जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

269
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 22 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 11-35 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक आश्लेषा नक्षत्र सुबह 8-15 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल सज्ञक मघा नक्षत्र शुरू होगा- गंड योग शाम 5-01 बजे तक रहेगा फिर वृद्धि योग शुरू होगा- तैतिल करण दोपहर 12-11 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा कर्क राशि मे सुबह 8-15 बजे तक रहेगा फिर सिंह राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-14 बजे से 3-15 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-11 बजे से 1-03 बजे तक रहेगा- रवियोग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-08 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-05 बजे होगा-

मेष– आज का दिन आपके लिए अच्छा है शुभ है और इसलिए ही आज आप अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकने में समरथ भी है | आज शुभ समाचार मिलेगा | आज किसी नए कारोबार की योजना बन सकती है या शुरू हो सकती है | यात्रा के भी योग है |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन थोडा सा टेंशन भरा दिखाई दे रहा है | अपनी ही गलती से कोई काम उलझ सकता है | कोई अपना ही आपके काम में कान कसार निकाल कर आपको हतोत्साहित करने का प्रयास कर सकता है | आपको आज शांत ही रहना चाहिए |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है पराक्रम करने का पूरा समय और साथ मिलेगा | परिवार और मित्र आपका साथ देंगे | हर छोटे बड़े काम को आप आसानी से पूरा कर सकते है | नए काम भी शुरू करेगे तो लाभ में ही रहेगा काम | यात्रा भी कर सकते है |

कर्क– आपके लिए तो आज का दिन शुभ और धनदायक दिन है | आज कही से अचानक रुके अटके पैसे आ जाने से आपका मूड खुश हो जायेगा और बिना किसी की मदद के भी आप अपने कार्य को पूरा भी कर लेगे | घर में भी मेहमान आने की पूरी सम्भावना है |

सिंह– आपके लिए अभी समय में सुधार ही नज़र आ रहा है धीरे धीरे आगे बढे जल्दी ही बड़ी कामयाबी आपको मिलने के संकेत मिल रहे है वैसे तो आपके दिन अब अच्छे ही रहेगे सभी ग्रहो का साथ ओर शुभफल मिलेगा आज लगातार काम करते रहे- आज के प्रयास भी सफल हो जायेगे | धन मिलेगा |

-

कन्या– आपके लिए दिन अशुभता का संकेत दे रहा है कुछ अज्ञात भय सताएगा और बिना वजह ही स्वाभाव में चिडचिड़ापन रहेगा | आर्थिक हानि के भी संकेत दिखाई दे रहे है | धोखा हो सकता है या फिर कोई आपका अपमान भी कर सकता है | शांत रहे |

तुला– आज आपका दिन शुभ और लाभदायक है इसलिए आज आप अपने काम में मन लगाये तो भारी सफलता प्राप्त कर सकते है | व्यापार और व्यवसाय में तेज़ी रहेगी | आर्थिक स्थति में सुधर होगा | व्यापरिक यात्राए सफल होती | नए काम में रूचि बढ़ेगी | अच्छे लोगो से मुलाक़ात होगी ओर शुभ संदेश की प्राप्ति होगी-

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन कार्य सफलता का और उन्नतिकारक है इसलिए समय की महत्वता को समझकर अपने कार्य को पूरा करने में जुट जाये जल्दी ही पुरे होंगे और लाभ मिलेगा | आज स्थान परिवर्तन भी कर सकते है या हो सकता है | मित्र मिलेगे |

धनु– आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक दिन है पिछले दिनों में आपने काफी समस्याओ का सामना किया था लेकिन अब आपके काम धीरे धीरे बनने शुरू हो जायेगे और लाभ भी मिलने लगेगा | सबको साथ लेकर के काम करने का प्रयास करे |

10 37 438854187rashifal 3 -

मकर– आज आपके लिए सभी ग्रह गौचर शुभफल नहीं दे रहे है और साथ भी नहीं दे रहे है इसलिए मन में अशांति रहेगी और छोट छोटी बात पर गुस्सा आएगा | करंट और पानी से सावधानी रखे | लड़ाई से बचे | वर्षा में भी न भीगे | नया काम और यात्रा करने से भी बचे |

कुम्भ– आज आपका दिन अच्छा और मनोरंजन से भरपूर है और वैसे भी आप हमेशा काम में बहुत व्यस्त रहते है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेगे और अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम प्यार के लिए वक्त निकाल ही लेंगे | मौसम भी अच्छा है तो कही घुमने भी जा सकते है |

मीन– आज का दिन आपके लिए सामान्य ही रहने वाला है अपने काम से काम करे और किसी दुसरे के काम- में दखल न दे | जो चल रहा है उसमे आगे बढ़ने के रस्ते खोजे और कोई उतावल में आकर के ऐसी गलती न कर दे जिसके कारन काम ही रुक जाए |

यह भी पढ़े:कोरोनावायरस में अगर दस्त हो तो क्या करें?