मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा कलेक्शन में कथित घोटाले को लेकर TMC नेता इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी, BJP ने बोला हमला

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान यूनेस्को के नाम…

दुर्गा पूजा कलेक्शन में कथित घोटाले को लेकर TMC नेता इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी, BJP ने बोला हमला
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान यूनेस्को के नाम पर टिकट बेचकर कथित वित्तीय अनियमितता करने के मामले में ED ने सेन के कोलकाता स्थित आवास और हुगली के एक गार्डन हाउस पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय बलों के साथ ED के अधिकारी सिंगूर के चुटीपुर में स्थित इंद्रनील सेन के गार्डन हाउस पहुंचे। अधिकारियों के दल में केंद्रीय बल की तीन और ED की दो गाड़ियां शामिल थीं, जिन्होंने वहां कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया।

BJP ने टीएमसी पर लगाया ठगी का आरोप

इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "आरोप है कि उनके फार्म हाउस और दूसरी जगहों पर पिछले तीन सालों से दुर्गा पूजा के दौरान यूनेस्को के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर टिकट बेचे गए और करोड़ों रुपये कमाए गए। टीएमसी लोगों को ठगने और पैसा कमाने के लिए सत्ता में आई थी।"

वहीं, भाजपा विधायक दीपांजन कुमार गुहा ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हवाला देते हुए इस कार्रवाई को अपेक्षित बताया। उन्होंने कहा, "इंद्रनील सेन पर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी का आरोप था। उन लोगों ने दुर्गा पूजा टिकट के नाम पर बहुत पैसा गबन किया है।"

'दोषियों को मिले सज़ा': भाजपा विधायक

दीपांजन गुहा ने मांग की कि दुर्गा पूजा के नाम पर हुई इस कथित लूट के दोषियों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दुर्गा पूजा के नाम पर चंदन नगर और कोलकाता में जिस तरह से लोगों को लूटा गया है, उनके दोषियों को उचित दंड मिलना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने गलत काम किया है, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →