Weight Loss: बाजरा इम्युनिटी बढ़ाता, मक्का से जोड़ों के दर्द में राहत, वजन घटाने में है कारगर | Millet increases immunity relief in joint pain from maize | News 4 Social

5
Weight Loss: बाजरा इम्युनिटी बढ़ाता, मक्का से जोड़ों के दर्द में राहत, वजन घटाने में है कारगर | Millet increases immunity relief in joint pain from maize | News 4 Social

Weight Loss: बाजरा इम्युनिटी बढ़ाता, मक्का से जोड़ों के दर्द में राहत, वजन घटाने में है कारगर | Millet increases immunity relief in joint pain from maize | News 4 Social


मोटापा या शरीर में फैट बढऩा इस समय की सबसे बड़ी समस्या है। व्यायाम, योग जैसे शारीरिक अभ्यासों से शरीर को फिट रखा जा सकता है, लेकिन आहार में बदलाव कर इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए बाजरा व मक्का खाने के फायदे व नुकसान यहां बताए जा रहे हैं-

 

कई बीमारियों में भी आराम देता

बाजरा हाइ फाइबर, आयरन व प्रोटीन, विटामिन बी6, फोलिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि से युक्त है। इम्युनिटी बूस्टर व पचने में आसान बाजरा गर्भवतियों के लिए बेहतर है व स्किन ग्लो देता है। 100-200 ग्राम से ज्यादा न खाएं।

यह भी पढ़ें-Effective Weight Loss Tips: सिर्फ 21 दिनों में पिघल जाएगी शरीर की चर्बी, बहुत असरदार है नुस्खा

गर्म होती है तासीर: यह अस्थमा, पाइल्स, थायरॉइड, फिस्टुला, गैस, कब्ज संबंधी रोगों में दिक्कत दे सकता है।

ये गुण हैं प्रमुख: वजन कम करने में सहायक है। इम्युनिटी बूस्टर है। यह बुढ़ापे के रोगों को कम करता है।

 

वजन घटाता व बच्चों के लिए फायदेमंद

विटामिन बी12 व ए, कैरोटिन, ओमेगा3 फैटी एसिड, आयरन, हाइ फाइबर, फोलिक एसिड सहित थायमिन (अल्जाइमर में फायदेमंद) नामक तत्त्व युक्त है। हृदय रोगों की आशंका कम करता है। 100 ग्राम मक्का में 342 कैलोरी होती हैं।

यह भी पढ़ें- Home remedies for Detox your organs: लीवर, किडनी सहित शरीर के 5 मुख्य अंगों की हो जाएगी सफाई, अपनाएं ये घरेलू उपाय

ज्यादा खाने से नुकसान: अधिक सेवन से क्रिप्टोफेन अमीनो एसिड (प्रोटीन) का लेवल कम होता है।

ये गुण हैं प्रमुख: वजन घटाने के साथ ही गर्भस्थ शिशु के विकास, बालों की वृद्धि व याद्दाश्त लौटाने में सहायक है।

 

गेहूं की तुलना में बेहतर

बाजरा व मक्का सहित मोटा अनाज हाइ कैलोरी फूड गेहूं की तुलना में बेहतर होता है। ये पचने में आसान होते हैं और विषैले तत्त्व बाहर निकालते हैं।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News