वाराणसी नगर निगम चुनाव 2017 लाइव Results: PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में छाई BJP, मृदुला जायसवाल जीतीं

562

वाराणसी नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। रुझानों में भाजपा उम्‍मीदवार मृदुला जायसवाल ने जीत दर्ज की है। उन्‍होंने शुरू से ही विरोधियों पर बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। मेयर चुनाव में भाजपा 16 में से 14 सीटें जीतती दिख रही है। फिरोजाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्‍मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे। कानपुर में भी भाजपा प्रत्‍याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं। फैजाबाद में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर बने। मुरादाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार विनोद अग्रवाल को जीत मिली है। सहारनपुर से संजीव वालिया ने 1200 वोट से बसपा के फजलुर्रहमान को हराया। बसपा ने 2 सीट पर बढ़त बना रखी है।

पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र पर लोगों की खास निगाहें थीं। वाराणसी नगर निगम में 90 वार्ड हैं। यहां के नगर निगम पर 20 साल से बीजेपी काबिज है। इस जिले में 1 नगर पालिका परिषद और 1 नगर पंचायत हैं। मेयर पद की रेस में यहां पर बीजेपी, कांग्रेस, एसपी और बीएसपी थे। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद इस इलाके में बीजेपी से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वाराणसी शहर को धर्म और अध्यात्म का नगरी भी माना जाता है। हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों में इस शहर को शिव की नगरी कहते हैं। साफ-सफाई इस शहर की अहम समस्या है।

वाराणसी नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्‍मीदवार मृदुला जायसवाल को बढ़त मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र पर लोगों की खास निगाहें हैं। वाराणसी नगर निगम में 90 वार्ड हैं। यहां के नगर निगम पर 20 साल से बीजेपी काबिज है। इस जिले में 1 नगर पालिका परिषद और 1 नगर पंचायत हैं। मेयर पद की रेस में यहां पर बीजेपी, कांग्रेस, एसपी और बीएसपी है। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद इस इलाके में बीजेपी से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वाराणसी शहर को धर्म और अध्यात्म का नगरी भी माना जाता है। हिन्दू धार्मिक ग्रन्थों में इस शहर को शिव की नगरी कहते हैं। साफ सफाई इस शहर की अहम समस्या है।

रुझानों के अनुसार परिणाम:
बीजेपी- 14
एसपी-0
बीएसपी-2
कांग्रेस-0
अन्य-०

यूपी के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा जो 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली। सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।