श्रीलंका से पस्त हुआ भारत।

461
श्रीलंका से पस्त हुआ भारत।

लंदन: गुरुवार को भारत और पड़ोसी देश श्रीलंका के बीच हुए मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना  पड़ा। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट गवा कर 321 रन बनाए। जिसमे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की शतकीय पारी खेली और रोहित शर्मा व महेंद्र सिंह धोनी के अर्धशतक जड़े। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 48.4 ओवरों में 322 रन बना कर जीत हासिल कर ली।

धवन और शर्मा की सांझेदारी से अच्छी शुरुआत
रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने मैच को अच्छी शुरुआत दी। जिसका फायदा अंत में हुआ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रन बटोरे। हालांकि शुरूआती पांच ओवरों में महज 17 रन ही बन पाए मगर 19 ओवर तक बिना किसी विकेट के नुक्सान के टीम ने धवन और शर्मा की सांझेदारी से 94 रन जुटा लिए। 25वें ओवर में छक्का मार रोहित 78 रन बना कर अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा और धवन की सांझेदारी से टीम को 138 रन हासिल हुए। शिखर धवन ने शतक पूरा करते हुए 125 रन बना टीम को मजबूती दी।

यूवी और कोहली का उम्मीदों से परे प्रदर्शन
पिछले मैच में मैन ऑफ़ द मैच चुने गए युवराज सिंह का काफी निराशापूर्ण प्रदर्शन रहा। वह महज सात रन बना कर वापस पवेलियन लौट गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन भी कुछ अच्छा नहीं आया। कोहली ने पांच गेंदों पर एक रन तक नहीं बटोरा और मैदान छोड़ गए।

श्रीलंका का प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका से आसानी से हारने वाला श्रीलंका टीम यहाँ कुछ और ही करने आई थी। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी से उत्साहित श्रीलंका ने दनुष्का गुणतिलका (76) और कुशल मेंडिस (89) के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की सांझेदारी की बदौलत टीम को मजबूती मिली। उसके बाद आए कुशल परेरा ने 44 गेंदों में 47 रन बनाये साथ ही एंजेलो मैथ्यूज नाबाद ने 52 रन और असेला गुणारत्ने नाबाद ने 34 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने 48.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर 322 रन का लक्ष्य हासिल किया।

PC -