Russell viper Snake : 11 महीने में मिले दर्जनों रसेल वाइपर… छपरा में क्यों बढ़ रहे दुनिया के तीसरे सबसे खतरनाक सांप?

188

Russell viper Snake : 11 महीने में मिले दर्जनों रसेल वाइपर… छपरा में क्यों बढ़ रहे दुनिया के तीसरे सबसे खतरनाक सांप?

अमित गिरी, छपरा : दुनिया के तीसरे सबसे विषैले सांप का बिहार में तेजी से मिलने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पाए जाने वाले खतरनाक सांप रसेल वाइपर (Russell Viper Snake) अब बिहार के कई जिलों में मिल रहे हैं। छपरा (Chhapra Snake News) में पिछले 11 महीने के दौरान इस सांप के पाए जाने के एक दर्जन मामले सामने आए हैं। सांप की खतरनाक प्रजाति के लगातार मिलने से वन विभाग के अधिकारी परेशान हैं। उनके मुताबिक, इस सांप की शारीरिक बनावट अजगर से मिलती-जुलती है। जिसके कारण लोग कई बार इसे विषहीन सांप समझने का धोखा खा जाते हैं। वास्तव में इस सांप के काटने के 5 मिनट के अंदर ही लोगों की मौत हो सकती है।

तेजी से मिल रहे रसेल वाइपर
बिहार में मानसून आ चुका है, बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में सर्पदंश की घटनाओं और सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी बीच खतरनाक रसेल वाइपर सांप को लेकर छपरा के लोग परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि छपरा में बीते 11 महीने के दौरान ऐसे सांप मिलने एक दर्जन मामले सामने आए हैं। जिसमें वन विभाग ने कई मामलों में सांप को बचाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।

Gopalganj Snake News : 4 साल के बच्चे को डंसने के बाद नाग ही चल बसा… गोपालगंज में हैरान करने वाली घटना
अजगर समझकर लोग ना खा जाएं धोखा, बोले वन अधिकारी
इस खतरनाक सांप के मिलने से वन विभाग के पदाधिकारी न सिर्फ परेशान हैं बल्कि लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। अजगर की तरह इस सांप के शरीर पर निशान होते हैं। पिछले दिनों पटना जिले के अंटा घाट पर ऐसा ही एक सांप बहता हुआ पाया गया था जिसे बच्चों ने अजगर समझकर उसके खेलना शुरू कर दिया था। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने सांप को पटना चिड़ियाघर भेजा। गनीमत यह रही कि सांप ने किसी बच्चे को काटा नहीं। छपरा में सोनपुर, दरियापुर, परसा, तरैया, सदर समेत नदी के तटवर्ती इलाकों में यह सांप तेजी से मिल रहा है। जिसके कारण वन विभाग के अधिकारी परेशान हैं।

navbharat times -Banda News: बाप रे! जहरीले सांप ने काटा तो गुस्से में सांप को ही मसलकर खा गया शख्स
‘सांप को हाथ से न छुएं’
वन विभाग के अधिकारी अभय कुमार सिंह का कहना है कि लोग किसी भी हालत में अजगर जैसे दिखने वाले सांप को हाथ से न छुएं क्योंकि यह रसेल वाइपर हो सकता है। छपरा में यह सांप काफी तेजी से अपनी संख्या बढ़ा रहा है जो चिंता का विषय है। रसैल वाइपर को दुनिया के खतरनाक सांपों में गिना जाता है और यह भारत में भी पाया जाता है। यह भारत में पाए जाने वाले सांपो में काफी खतरनाक है। ये सांप इतना जहरीना होता है कि अगर किसी इंसान को काट ले तो कुछ देर में ही उस व्यक्ति के खून में क्लॉट बनने शुरू हो जाते हैं और मल्टीपल ऑर्गन फेल हो जाते हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News