Raebareli News: MLC द‍िनेश स‍िंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ लड़ूंगा व‍िधानसभा चुनाव

72


Raebareli News: MLC द‍िनेश स‍िंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ लड़ूंगा व‍िधानसभा चुनाव

रायबरेली
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह (MLC Dinesh Pratap Singh) ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हाल के यूपी दौरे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्र‍ियंका का दो दिवसीय दौरा एक दिन में समाप्त हो गया था, क्योंकि जनता उनसे मिलना नहीं चाहती। एमएलसी ने गांधी परिवार को सुविधा भोगी परिवार भी बताया है। साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि प्रियंका गांधी जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। वहां से मैं भी अपनी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव की तैयारी करूंगा।

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा क‍ि गांधी पर‍िवार के लोग जनता की सेवा नहीं करना चाहते हैं। अगर कोई मेहनत कर रहा है तो वह बीजेपी के लोग हैं। वह ही आज धरातल पर मेहनत करते नजर आ रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री लगातार मेहनत करते आ रहे हैं। एमएलसी ने प्रियंका गांधी पर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि अगर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किसी भी विधानसभा से रायबरेली में चुनाव लड़ेंगी तो मैं बीजेपी से अनुरोध करूंगा क‍ि वह मुझे उसी विधानसभा से टिकट दे और मैं प्रियंका गांधी के सामने चुनाव में खड़ा होऊंगा।

UP Assembly Elections: व‍िधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं यूपी के ‘लड़के’, SP-कांग्रेस गठबंधन पर चर्चा, पंजाब दलित कार्ड ने द‍िया मौका
एमएलसी ने गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली के बीजेपी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर बयान देते हुए कहा कि वह दो दिवसीय दौरा नहीं था। वह केवल एक दिवसीय दौरा ही था। दूसरे दिन प्र‍ियंका गांधी ने जनता से मुलाकात ही नहीं की और वह सुबह ही रवाना हो गईं थी। क्‍योंक‍ि जिले की जनता उनसे मिलने ही नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सौ लोग भी अगर हो जाते तो वह दूसरे दिन दिल्ली रवाना नहीं होती।

रायबरेली में प्रियंका गांधी, हनुमान जी के इस पुजारी की बात से खुश हो गई कांग्रेस

गांधी पर‍िवार को बताया सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने वाला
एमएलसी ने गांधी परिवार पर सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि जो सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीता है, वह जनता तक पहुंच नहीं बना पाता है। उन्होंने कहा कि अब इस देश में जो परिश्रम करेगा जनता उसका ही सम्मान करेगी। देश में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सुख सुविधा पूर्ण जिंदगी जीने वाले हैं इसलिए अब जनता इनको सम्मान नहीं देनी वाली है।

Raebareli News: MLC द‍िनेश स‍िंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ लड़ूंगा व‍िधानसभा चुनाव

Raebareli News: MLC द‍िनेश स‍िंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ लड़ूंगा व‍िधानसभा चुनाव



Source link