सजा काटने के बाद फिल्म नहीं बना पाएगा दुष्कर्मी बाबा!

499
सजा काटने के बाद फिल्म नहीं बना पाएगा दुष्कर्मी बाबा!
सजा काटने के बाद फिल्म नहीं बना पाएगा दुष्कर्मी बाबा!

रेप के दोषी करार दिये गये बाबा राम-रहीम अब कभी भी फिल्म नहीं बना पाएगा। बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम-फेम बनाने की चाह रखने वाला दुष्कर्मी बाबा अब कभी भी बॉलीवुड में कदम नहीं रख पाएगा। आपको बता दें कि सजा काटने के बाद बाबा फिल्म नहीं बना पाएगा, क्योंकि उसका लाइंसेंस रद्द कर दिया गया है। अपराध में हाथ होने की वजह से उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। आइये पूरी खबर पर एक नजर डालते है…

आपको बता दें कि साध्वियों के बलात्कार केस में बीस सजा पाने वाला बाबा राम रहीम अब कभी भी फिल्में नहीं बना पाएगा, क्योंकि उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जी हाँ, खबर के मुताबिक, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोशिएसन द्वारा राम रहीम का अपराध में हाथ होने की पुष्टि होने के बाद उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जिसके बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोशिएसन ने भी उसका लाइसेंस रद्द कर दिया। आपको यह भी बता दें कि राम रहीम बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में बना चुका है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन भी किया था।

क्या था बाबा का प्लान….

बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आने बाद बाबा का प्लान बंगाली फिल्म में धमाल मचाने का था, लेकिन उसके कर्मों की सजा मिलने के बाद अब वो यह कभी नहीं कर पाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, बाबा का यह सपना चकना-चूर हो गया। वो कहते है न, जैसा बोओगे, वैसे ही काटोगे! यह कहावत पूरी तरह से राम-रहीम पर लागू होती है।

नेताजी पर फिल्म बनाता बाबा…

आपको यह भी बता दें कि गुरमीत इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक फिल्म लॉन्च करने वाले थे। पुरानी फिल्मों की तरह इसमें भी वो एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर जैसे सभी भूमिकाएं खुद निभाते हुए नजर आते। सूत्रों के मुताबिक, नेताजी से बहुत प्रभावित था बाबा, इसी वजह से वो नेताजी पर फिल्म बनाने के फिराक में था। खबर तो यह भी है कि नेताजी पर बनाने वाली फिल्म में वो खुद ही नेताजी का रोल निभाता।

मगर लाइसेंस हुआ रद्द…

बाबा के प्लान पर उसके कर्मों ने ही पानी फेर दिया। जी हां, बाब अब कोई फिल्म नहीं बना पाएगा। क्योंकि अपराध करने की वजह से उसका लाइसेंस रद्द हो गया।