proud moment : चंद्रयान-3 में विंध्य के तीन बेटों ने दुनियाभर में बढ़ाया मान | proud moment of chandrayaan 3 involvement of vindhya rewa satna news | Patrika News

10

सतनाPublished: Aug 24, 2023 08:11:42 pm

#proudmoment. किसी ने मॉनीटरिंग की तो किसी ने प्रोजेक्ट हेड की निभाई भूमिका, तब चांद का दीदार

vidnha1.png

#proudmoment. ‘चंदा मामा’ से मिलने पहुंचा भारत…। चंद्रयान-3 के लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के साथ ही विंध्य सहित पूरे भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत ने जो इतिहास रचा है उसमें विंध्य के तीन युवा वैज्ञानिकों का भी खास योगदान है। रीवा के तरुण सिंह, सतना के ओम पांडेय और उमरिया के प्रियांशु मिश्रा ने करीब छह महीने से अधिक समय से दिन-रात मेहनत कर इसरो के अलग-अलग सेंटरों में अपना योगदान दिया है। कहा जाए तो प्रदेश के तीन जिले आज चांद पर हैं। इन तीन वैज्ञानिकों ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अहम मिशन चंद्रमा में पूरे देश और राज्य के सपनों और आकांक्षाओं को लेकर उड़ान भरी है। तो जानिए हमारे लालों ने चंदा मामा के पास पहुंचने में क्या भूमिका निभाई…।

Source link