NSUI नेताओं का करीबी निकला नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाने वाला आरोपी | PT. Nehru’s statue vandalized in Satna | Patrika News

122


NSUI नेताओं का करीबी निकला नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाने वाला आरोपी | PT. Nehru’s statue vandalized in Satna | Patrika News

IMAGE CREDIT: patrika
रैली के लिए उपलब्ध कराता था लड़के
बताया गया कि आरोपी नागौद इलाके का निवासी है, जो वर्तमान में धवारी में रहता है और कांग्रेसनीत छात्र संगठन एनएसयूआइ नेताओं की मांग पर रैलियों के लिए लड़के भी उपलब्ध कराता था। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा तोड़फोड़ के विरोध में एनएसयूआइ और युवा कांग्रेस ने 26 मई को धवारी चौक पर प्रदर्शन किया था। नेहरू प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर पवित्र करने का दावा किया गया था। विरोध प्रदर्शन एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में किया गया था। इस मामले में जिला से लेकर प्रदेश तक राजनीति गर्म हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना का विरोध कर सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की दी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अगले दिन भोपाल में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी थी।
Satna crime news
IMAGE CREDIT: patrika
हर धरना, रैलियों में रहता था शामिल
नेहरू की प्रतिमा खंडित करने के प्रयास में गिरफ्तार गंधर्व सिंह सिसोदिया एनएसयूआइ के नेताओं के साथ राजनीतिक धरना प्रदर्शन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेता है। वह जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ नजर आ चुका है। खुद को वह एनएसयूआइ पदाधिकारी बताता फिरता था। उसकी कई तस्वीरें भी नेताओं के साथ वायरल हुई हैं।

24 घंटे के अंदर जेल भेजे थे 6 आरोपी
पुलिस ने बताया कि 25 मई को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धवारी चौराहा में पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोड फोड का प्रयास करना दिख रहा था। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद सिटी कोतवाली थाना में धारा 143, 144, 146, 147, 148, 149, 427, 153-A आईपीसी एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।





Source link