Nithyananda Kailasa: जेब में है इतना पैसा तो आप भी नित्यानंद की तरह बना सकते हैं अपना देश! क्या हैं नियम

109
Nithyananda Kailasa: जेब में है इतना पैसा तो आप भी नित्यानंद की तरह बना सकते हैं अपना देश! क्या हैं नियम

Nithyananda Kailasa: जेब में है इतना पैसा तो आप भी नित्यानंद की तरह बना सकते हैं अपना देश! क्या हैं नियम


नई दिल्ली: भारत के भगोड़े नित्यानंद आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। नित्यानंद (Nithyananda) का तथाकथित देश ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलाशा’ (USK) चर्चा में है। इक्वाडोर के पास द्वीप खरीद कर नित्यानंद की ओर से नया देश “कैलाशा” बनाने की चर्चा है। हाल ही में कैलासा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में हिस्सा भी लिया था। इसके बाद से कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। अपहरण सहित कई मामलों का आरोपी नित्यानंद (Nithyananda) साल 2019 से भारत से फरार है। अब अपना खुद का देश बनाने को लेकर चर्चा में है। “कैलाशा” देश की वेबसाइट लोगों से वहां बसने और नागरिकता पाने के लिए कह रही है। बता दें कि दुनियाभर में कई द्वीप हैं जो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कई मशहूर हस्तियों ने अपने प्राइवेट द्वीप (Island) खरीद रखे हैं। आप भी पैसा होने पर किसी आईलैंड (Island) को खरीद सकते हैं। यह मकान और घर खरीदने की तरह ही है। अगर कोई खुद का देश बनाना चाहता है तो उसके क्या नियम हैं? कितना पैसा खर्च होता है? आईए आपको बताते हैं।

Russian Crude Oil: क्रूड ऑयल पर रूस ने दी भारी छूट, तब भी भारत को क्यों हुआ सिर्फ दो डॉलर प्रति बैरल का फायदा

ऐसे बना सकते हैं खुद का देश

देश बनाना एकदम अलग बात है। देश बनाने के लिए इंटरनेशनल लॉ की कई शर्तें पूरी होनी चाहिए। इसके बाद भी अगर कहीं भी जरा सी भी स्पष्टता नहीं है तो देश के तौर पर क्लेम की जाने वाली जमीन को मान्यता नहीं मिल पाती है। देश बनाने के लिए सबसे बड़ी शर्त है मुल्क की सीमाओं का तय होना। देश कहां से शुरू होकर कहां तक है, उसकी सीमा क्या है। यह एकदम स्पष्ट होना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि छोटे देश एक-दूसरे को खुद ही मान्यता दे देते हैं। लेकिन इसके लिए यूनाइटेड नेशन्स से मान्यता मिलना बेहद जरूरी है। यूनाइटेड नेशन्स से मान्यता अगर नहीं भी मिलती है तो भी देश हो सकता है। लेकिन इसमें कई मुश्किलें आती हैं।

Navbharat Times -Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदकर बचाएं इनकम टैक्स और पेट्रोल के पैसे, इन राज्यों में मिल रही बंपर छूट

इतना पैसा हो तो खरीद सकते हैं आईलैंड

दुनियाभर में कई अमीर लोग छुट्टियां मनाने के लिए अपना खुद का आईलैंड खरीदते हैं। ये उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी होती है। आईलैंड की कीमत उसकी लोकेशन के आधार पर होती है। यह कम या ज्यादा होती रहती है। कई बार ये एक लाख डॉलर यानी करीब 72 लाख रुपये में भी मिल जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल अमेरिका में सस्ते आईलैंड मिल जाते हैं। यूरोप में आईलैंड की कीमत ज्यादा है। बहामास और फ्रेंच पोलिनेशिया जैसे इलाकों में भी आईलैंड की कीमतें ज्यादा होती हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News