Nancy Pelosi in Taiwan: दर्जनों युद्धपोत और फाइटर जेट की सुरक्षा में ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी, जारी हैं चीन की घुड़कियाँ, ताइवान को छह ओर से घेरेगा | Nancy Pelosi in Taiwan: China again proved to be a swinger | Patrika News

147
Nancy Pelosi in Taiwan: दर्जनों युद्धपोत और फाइटर जेट की सुरक्षा में ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी, जारी हैं चीन की घुड़कियाँ, ताइवान को छह ओर से घेरेगा | Nancy Pelosi in Taiwan: China again proved to be a swinger | Patrika News

Nancy Pelosi in Taiwan: दर्जनों युद्धपोत और फाइटर जेट की सुरक्षा में ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी, जारी हैं चीन की घुड़कियाँ, ताइवान को छह ओर से घेरेगा | Nancy Pelosi in Taiwan: China again proved to be a swinger | Patrika News

फिर घुड़की पर उतरा भड़का हुआ चीन, कर दिया ये ऐलान चीन के लाख धमकियों के बाद भी नैन्सी अमेरिका पहुंच गयी हैं। इसके बाद से चीन के गुस्से का ठिकाना नहीं है। चीन ने कहा कि चीनी पीएलए हाई अलर्ट पर है। और इसका मुकाबला करने के लिए वह जल्द ही सैन्य अभियानों की एक सीरीज शुरू करेगा। चीन ने कहा कि वह राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेगा और बाहरी हस्तक्षेप के साथ ही ताइवान स्वतंत्रता अलगाववादी प्रयासों को पूरी तरह से विफल कर देगा। चीन ने कहा है कि वह ताइवान से नैंसी पेलोसी के साउथ कोरिया जाने पर उनका रास्त रोकेगा। अगर सचमुच, ऐसा होता है तो कहा जा सकता है कि अमरीका और चीन के बीच जंग के हालात बन रहे हैं।

ताइपे में उतरते ही नैन्सी ने जारी किया बयान चीन की धमकियों के बावजूद ताइवान जाने वाली नैंसी पेलोसी ने देश में उतरते ही बयान जारी किया। नैन्सी ने कहा, ‘हमारी ताइवान यात्रा किसी भी तरह से अमेरिका की नीति के खिलाफ नहीं है। हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ताइवान के लोकतंत्र का समर्थन करने की अमरीकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’

ताइवान के साथ अमरीका की एकजुटता पहले से अधिक नैन्सी पेलोसी ने कहा कि ताइवान के 23 मिलियन (2 करोड़ 30 लाख) लोगों के साथ अमरीका की एकजुटता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच दोराहे पर खड़ी है। ऐसे में अमरीकी का लोकतांत्रिक ताइवान के साथ खड़ा होना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अमरीकी यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध करना जारी रखेगा।

मंगलवार को मलेशिया पहुंची थीं पेलोसी मंगलवार को पेलोसी मलेशिया पहुंची थी जहां से शाम को उनके ताइवान जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। कुछ देर पहले एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि पेलोसी का विमान उत्तर में ताइवान की तरफ बढ़ रहा है और साउथ चाइना सी और चीन के लड़ाकू विमानों से बचने के लिए पूर्वी तरफ से ताइवान में प्रवेश करेगा। खबर आ रही है कि चीन के Su-35 लड़ाकू विमान ताइवान जलक्षेत्र को पार कर रहे हैं।

अमरीकी वायुसेना को गोलीबारी करने की छूट
पेलोसी को ताइवान ले जाने वाले विमान पर किसी भी चीनी हस्तक्षेप की स्थिति में अमरीकी वायु सेना को गोलीबारी करने की छूट मिल चुकी है। वहीं पेलोसी के उतरने से पहले चीन ने ताइवान के ऊपर के हवाई क्षेत्र को सभी नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया था। एक वीडियो में ताइवान देश की सबसे ऊंची इमारत से पेलोसी का स्वागत करता दिख रहा है जिसपर ‘स्पीकर पेलोसी, ताइवान में स्वागत है’ फ्लैश हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी ताइवान यात्रा का विरोध कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वह देश को खतरे में डाल रही हैं।

आमने-सामने अमरीका और चीन की सेनाएं
अमरीका ने मंगलवार को चार युद्धपोत और एक एयरक्राफ्ट कैरियर ताइवान के पूर्व में तैनात किए जिसे अमरीकी नौसेना ने ‘रूटीन तैनाती’ बताया। इससे पहले अमरीका ने अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर, दर्जनों युद्धपोत और 3 सबमरीन को ताइवान की सीमा के बेहद करीब भेजा था। वहीं चीन ने भी बड़े पैमाने पर घातक युद्धपोत और फाइटर जेट ताइवान की ओर तैनात किए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में चीन की सेना समुद्र के किनारे नजर आ रही है जहां से ताइवानी द्वीप यूसिर्फ 10 किमी दूर है।

यूएसएस रोनाल्ड रीगन

ग्लोबल टाइम्स कर रहा धमकाने वाले Tweet

नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक ट्वीट में लिखा, चीन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है, “चीन के कड़े विरोध के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल और स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने चीन के ताइवान क्षेत्र का दौरा किया। यह वन चाइना पॉलिसी और चीन-अमेरिका के समझौतों का गंभीर उल्लंघन है।”

“चीनी सेना ताइवान के चारों ओर छह जगहों पर एक महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास करेगा जिसमें लाइव फ़ायर ड्रिल शामिल होगा।”
“इसका चीन-अमेरिका के राजनीतिक संबंधों पर गहरा असर पड़ा है। ये चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है। यह ताइवान में शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर करता है, और “स्वतंत्र ताइवान” की बात करने वाले अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत भेजता है।”
“चीन इसका पुरजोर विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है, और अमेरिका के सामने कड़ा विरोध जताया है। दुनिया में एक चीन है। ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और सिर्फ़ चीन की सरकार उसका प्रतिनिधित्व करती है।”



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News