MP Crime- कहीं गोली मारी तो कहीं से हुए अवैध हथियार जब्त | madhya pradesh all crime samachar in hindi | Patrika News

14
MP Crime- कहीं गोली मारी तो कहीं से हुए अवैध हथियार जब्त | madhya pradesh all crime samachar in hindi | Patrika News

MP Crime- कहीं गोली मारी तो कहीं से हुए अवैध हथियार जब्त | madhya pradesh all crime samachar in hindi | Patrika News


मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से अपराध के मामले सामने आए हैं। इसके तहत जहां एक ओर बड़वानी से 5 पेशेवर और कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं शिवपुरी में डीजे बंद के विवाद पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि भिण्ड में गोली चलने से दूल्हे का जीजा घायल हो गया है।

बड़वानी-
हथियारों के अवैध निर्माण और इसके परिवहन से जुड़े अंतर राज्यीय गिरोह के 5 पेशेवर और कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पूर्व से ही हजारों रुपए के इनाम घोषित हैं।

इनके कब्जे से दो लाख रुपए कीमत की 8 देशी पिस्टल, 1 लाख रुपए मूल्य के पांच देशी कट्टे 12 बोर सहित हथियार निर्माण सामग्री, 50 हजार रुपए की बाइक तथा 40 हजार रुपए के 2 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक अजीतसिंह (54), अकालसिंह सिकलीगर (22) और कमल सिंह सिकलीगर (32) तीनों निवासी खुरमाबाद सहित रामपालसिंह सिकलीगर(34) निवासी उंडीखुदरी-पलसूद व तोताराम आर्य (25) निवासी रामगढ़ी को पकड़ा गया है। कमल सिंह सेंधवा थाने में कई केस दर्ज हैं। इसी तरह रामपालसिंह के खिलाफ भी आम्र्स एक्ट के प्रकरण हैं। पुलिस इन आरोपितों अपराधों की जानकारी के लिए जिले के अन्य थानों से जानकारी इकऋा कर रही है।

शिवपुरी-
शहर की अब्दुल कलाम कॉलोनी में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी में बज रहे डीजे को बंद कराने को लेकर पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। अब्दुल कलाम कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ भूरा वर्मा (30) की तीन वर्षीय बेटी का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात 11.30 बजे जब जन्मदिन की पार्टी में साउंड सिस्टम पर गाने बज रहे थे, तभी पड़ोसी योगेंद्र तोमर आया और साउंड सिस्टम बंद करने को कहा। इसको लेकर विवाद इुआ।

थोड़ी देर बाद मुकेश आधा दर्जन लोगों के साथ योगेंद्र के घर पर पहुंच गया। वहां जब फिर से विवाद होने लगा तो योगेंद्र ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से मुकेश के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते है कि मृतक मुकेश की पत्नी वंदना के सिर में छर्रा लगा है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

भिण्ड-
शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक ले जाने पर प्रतिबंध के बावजूद रौब दिखाने के लिए इसका उल्लंघन बदस्तूर जारी है। सुरपुरा थाना क्षेत्र के कोषण गांव में लग्न फलदान के दौरान शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे हुए हर्ष फायर में दूल्हे के जीजा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया है। गांव में शिवम सिंह भदौरिया का फलदान था। इसी दौरान हर्ष फायर किए गए, जिससे शिवम का जीजा प्रभात राजावत (34) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News