Most Admired Women 2021 की लिस्‍ट में Top 10 में Priyanka Chopra, एंजेलिना जोली ने मारी बाजी

80


Most Admired Women 2021 की लिस्‍ट में Top 10 में Priyanka Chopra, एंजेलिना जोली ने मारी बाजी

हॉलिवुड में नाम कमा रही बॉलिवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हिस्‍से एक और उपलब्‍ध‍ि जुड़ गई है। ऐक्‍ट्रेस का नाम ‘मोस्‍ट एडमायर्ड वुमन 2021’ (Most Admired Women 2021) की लिस्‍ट में टॉप-10 में शुमार हो गया है। इस लिस्‍ट में प्रियंका चोपड़ा बीते साल 2020 में 15वें नंबर पर थीं। प्रियंका के अलावा इस लिस्‍ट में एंजेलिना जोली (Angelina Jolie), स्‍कारलेट जॉनसन (Scarlett Johansson), एमा वॉटसन (Emma Watson) और टेलर स्‍व‍िफ्ट (Taylor Swift) का भी नाम है।

नंबर-1 पर मिशेल ओबामा
प्रियंका चोपड़ा जहां इन दिनों अपने नए शो ‘सिटाडेल’ (Citadel) की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, वहीं जल्‍द ही उनकी फिल्‍म ‘The Matrix Resurrections’ भी रिलीज होने वाली है। इस लिस्‍ट में नंबर-1 की पोजिशन पर मिशेल ओबामा हैं। खास बात यह है कि YouGov के इंटरनैशनल सर्वे पर आधारित इस लिस्‍ट में पुरुषों की श्रेणी में बराक ओबामा टॉप पर हैं। YouGov के मुताबिक, इस सर्वे पर 38 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्‍सा लिया।

नंबर- 2 पर एंजेलिना जोली, प्रियंका को मिली बढ़त
लिस्‍ट में एक और दिलचस्‍प बात यह है कि एंजेलिना जोली इसमें दूसरे पायदान पर हैं। मिशेल के बाद लिस्‍ट में एंजेलिना का नाम है, जबकि तीसरे नंबर पर ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ-II मोस्‍ट एडमायर्ड वुमन 2021 हैं। लिस्‍ट में प्रियंका चोपड़ा जहां 10वें पायदान पर हैं, वहीं पाकिस्‍तनी मानवाध‍िकार कार्यकर्ता मलाल युसुफजई 9वें नंबर पर जगह बना पाई हैं। इन दोनों की ही रैकिंग में पिछले साल के मुकाबले 5-5 पायदान की बढ़ोतरी हुई है। यानी 2020 में मलाला 14वें पायदान पर थीं और प्रियंका 15वें पर।

मिस वर्ल्‍ड, बॉलिवुड और अब हॉलिवुड
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्‍ड का ताज जीतकर हिंदुस्‍तान का मान बढ़ाया था। इसके बाद उन्‍होंने 2003 में सनी देओल के साथ ‘द हीरो’ और अक्षय कुमार-लारा दत्ता के साथ ‘अंदाज’ में काम किया। प्रियंका चोपड़ा समय के साथ अपने फन में माहिर होती गईं। ‘बाजीराव मस्‍तानी’, ‘7 खून माफ’, ‘फैशन’, ‘बर्फी’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्‍मों ने प्रियंका को बॉलिवुड की नंबर-1 हीरोइन बनाया। इसके बाद ऐक्‍ट्रेस टिकट टू हॉलिवुड लिया और ‘क्‍वांटिको’ जैसे पॉप्‍युलर शो से खूब सुर्ख‍ियां बटोरीं।

यहां देखें, World’s Most Admired Women 2021 की पूरी लिस्‍ट:
1. मिशेल ओबामा
2. एंजेलिना जोली
3. क्‍वीन एलिजाबेथ II
4. ओप्रा विन्‍फ्रे
5. स्‍कारलेट जॉनसन
6. एमा वॉटसन
7. टेलर स्‍व‍िफ्ट
8. एंजेला मार्केल
9. मलाला युसुफजई
10. प्रियंका चोपड़ा
11. कमला हैरिस
12. हिलेरी क्‍ल‍िंटन
13. ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन
14. सुधा मुर्ती
15. ग्रेटा थनबर्ग
16. मेलनिया ट्रम्‍प
17. लिसा
18. ल्‍यू याइफे
19. यांग मी
20. जैसिंडा अर्डर्न.

navbharat times -Harnaaz की जीत से बेहद खुश हैं Priyanka, बोलीं- जब मैं मिस वर्ल्ड बनी, तब तुम पैदा हुई थी
navbharat times -कटरीना कैफ से प्रियंका चोपड़ा तक, जब शादी के बाद मांग में सिंदूर भरे खूबसूरत दिखीं ये 6 ऐक्ट्रेसेस
navbharat times -प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस ने कही दिल छू लेने वाली बात, ‘रिश्‍तों में अपने डर’ का किया खुलासा

facebook



Source link