भारत में ये जगह हैं गर्मियों में घूमने के लायक

1049

देश में गर्मी का सीज़न शुरू हो गया है और इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में एक तरफ़ जहां स्कूल के बच्चों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है वहीं, दूसरी तरफ़ इस गर्मी का आनन्द उठाने के लिए परिवारों को अपने बच्चों के साथ घूमने का मौक़ा भी मिल गया है। इस लेख के ज़रिए हम आपको भारत की उन आनन्दित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां, आप अपने परिवार के साथ ज़िन्दगी के ख़ुशनुमा व बेहतरीन पल गुज़ार सकते हैं।

1.मनाली (हिमाचल) – फिलहाल मनाली घूमने के मामले में पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। मनाली की यह ख़ूबसूरत जगह को चौतरफ़ा पहाड़ों ने घेरा हुआ है। यहां आकर आपको शांति मिलने के अलावा इस इलाक़े की साफ़ भी मिलेगी। ज़िन्दगी में एक बार इस जगह के दर्शन कर तो ज़रूरी है।

manali -

 2. लोनावला (मुंबई) – इस अमूल्य जीवन के सदुपयोग के लिए एक महाराष्ट्र के लोनावला के दीदार करना तो अहम है क्योंकि यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। पर्यटक यहां आकर पुराने किले व गुफाओं के दर्शन कर सकता है। मनोरंजन के मामले में यह जगह प्रकृति ख़ूबसूरती देखने के लिए बेहतरीन है।

lonavala -

3. लद्दाख(जम्मू-कश्मीर) – लद्दाख की ख़ूबसूरत वादियां उन नौजवानों के लिए किसी सोने के सिक्के से नहीं, जो बाइक-प्रेमी है। गर्मियों के दौरान यहां जाना राहत भरा रहता है। यहां आपको सीधे प्रकृति की ख़ूबसूरती का सीधा दीदार होता है। यहां आप तरह-तरह की चट्टानों का लुत्फ उठा सकते हैं। अलग-अलग तरह की झीलें और नुब्रा घाटी यहां की शान मानी जाती है।

ladakh -

4. हार्सिली हिल्स (आंध्र प्रदेश) – अगर आपको अपनी ज़िन्दगी में जन्नत के दीदार करना है तो आपको हार्सिली हिल्स आना होगा। हिल्स का नज़ारा देखकर आपको यक़ीनन जन्नत के दर्शन हो सकते हैं। यहां बनावटी ज़िन्दगी से दूर आप असल ज़िन्दगी के मूल्यवान लम्हें बिता सकते हैं। अपनी ज़िन्दगी से परेशान आ चुके लोगों को यहां मानसिक राहत मिलती है।

Horsley Hills -

5. कश्मीर– दरअसल, गर्मियों में घूमने की जगहों की लिस्ट बनाने में कश्मीर सबसे अव्वल स्थान पर रहता है। यहां पर यक़ीनन जन्नत जैसा नज़ारा अपनी आंखों में बसा सकते हैं और वैसे भी कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के पहाड़, गार्डन और कई तरह की झीलें उसकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। यहां की डल झील सबसे मशहूर है।

kashmir -

6- लक्षद्वीप– लक्षद्वीप 36 से ज़्यादा छोटे-छोटे टापूनुमा द्वीपों में बंटा हुआ है। इन सभी द्वीपों पर मूंगे के रीफ, रेतीले तट और सुंदर प्राकृतिक नज़ारे देखते ही बनते हैं। प्रदूषण रहित हवा,  साफ पानी इसकी खूबसूरती और बढ़ाता है। यहां आप सी ड्राइविंग कर सकते हैं। प्राकृतिक आनंद और आराम का भरपूर मजा ले सकते हैं। अगर आप अपनी भागदौड़ वाली जिन्दगी से तंग आ चुके हैं तो यहां आकर आपको सुकून मिलेगा।

lakshadweep -

7. शिमला – हिमालय से सटा हुआ शिमला हिल स्टेशन के मामले में पहली पसंद है। यह बहुत ही जाना माना हिल स्टेशन है। ये प्रकृति की खूबसूरती का नज़ारा बेतरहीन है। आपको मई-जून की इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए इन छुट्टियों में शिमला जरूर जाना चाहिए।

shimla -

8.-  मजूली (असम) – भारत के उत्तर-पूर्व के राज्यों की प्राकृतिक ख़ूबसूरती बेमिसाल है। मजूली अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के लिए मशहूर है। अगर आप कुछ हटके और नई जगह जाने की सोच रहे हैं तो मजूली के बारे में ज़रूर सोचिएगा। ये जगह साहित्य, कला और संगीत का संगम है।

majuli -

ये भी पढ़ें : बेहतर जीवन के लिए भारत के ये 10 शहर हैं सबसे सुरक्षित