जीवन के ये कड़वे सच जान लें, जिंदगी हो जाएगी बेहतर

2404

मानव जीवन कई डोरों से बंधा हुआ है और जरूरत के मुताबिक अपना आकार ढाल लेता है। अच्छाई और बुराई के झूले में झूलते इस जिन्दगी की कई परिभाषाएं हैं। मगर इन सबके बीच यहां कड़वे सच का संसार भी भरा हुआ है। अगर आप जीवन के तमाम कड़वे और चुंभने वाले सच से रूबरू हो जाते हैं तो आपकी जिन्दगी का नजरिया ही बदला जाएगा।

1- झूठ बोलना- बचपन में, स्कूल में, कॉलेज में हमें सिखाया जाता है कि झूठ नहीं बोलना चाहिए और झूठ बोलना पाप है। मगर फिर भी 90 फीसदी लोग झूठ बोलते हैं।

2- पैसे की धारणा- बुजुर्ग और अनुभवी लोग सिखाते हैं कि मरने के बाद कुछ नहीं रह जाता है। इस सीख के बावजूद हर शख्स पैसे के पीछे भागता है और जिन्दगी में बहुमूल्य परिवार के अलावा अपने करीबियों को खो देता है।

real truth about life -

3- टाल-मटोल करना- इंसान अपने संर्घषी जीवन में कार्य को कल पर टालता है, लेकिन कल की दस्तक कभी नहीं होती। इस आदत से लोगों को बचना चाहिए और इनसे तौबा करनी चाहिए।

4- लड़की- दुनिया का यह कड़वा सच है कि लड़की चाहे कैसी भी हो, लोग हमेशा उसकी खूबसूरती को महत्व देते हैं। लड़कियों के साथ जरूरी चीजों को भी महत्व दें।

5- मेहनत- व्यक्ति की फितरत में बिना परिश्रम किए सबकुछ हासिल करने की लालसा रहती है। याद रखिए यह ऐसी लालसा है जो आदमी की तरक्की की राहों में कांटे डालती है। इसलिए हमेशा मेहनत करने में भरोसा करें और अपना रास्ता खुद बनाएं।

6- पोर्न देखना- हर पढ़ा लिखा और समझदार व्यक्ति पोर्न देखना धर्म के खिलाफ समझता है, लेकिन फिर लोग इसे देखते हैं।

7- वहम- कई बार लड़कियों से आंखें टकरा जाने पर लड़का समझ लेता है कि लड़की उस पर फिदा हो गई है। यह एक वहम है और लड़का इसकी जद में कई दिनों तक रहता है। होशियार व्यक्तियों इस कृत्य से दूर रहना चाहिए।

real truth about life 1 -

8- पैसे- इंसान अपने जीवन में सबकुछ कर सकता है, लेकिन पैसे से खुशी कभी नहीं खरीद सकता। खुशी के अलावा, प्यार, मोहब्बत, इज्जत भी नहीं खरीद सकता है। पैसा ही सबकुछ नहीं होता।

9- महिला- दुनिया का आधी आबादी, यानी मर्दों की आबादी आज भी महिलाओं को कोई महत्व नहीं देती है और उन्हें अपनी जूती के समान समझती है

10- अपराध करना- समाज के हर व्यक्ति को यह ज्ञात है कि अपराध करना गलत और गैर कानूनी है। फिर भी संकुचित मानसिकता के लोग इसे करते हैं।

real truth about life 2 -

ये भी पढ़ें : महिलाओं के बारे में ये तथ्य हर किसी को जानने चाहिए