रविवार को मेनचेस्टर के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मैच में भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस के आधार पर 89 रनों से हरा दिया है। इस मैच के हीरो रोहित शर्मा रहें जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 77 रन बनाएं। वर्ल्ड कप भारत की पाकिस्तान पर यह 7-वीं जीत है।
क्रिकेट के सबसे बड़े हाई वोल्टेज मुकाबले में सभी की साँसे ऊपर नीचे थे। दोनों देशों के लोगों की निगाहें इस पर थी। वहीं भारत की इस जीत पर तमाम हस्तियां भारतीय टीम को बधाईयाँ दी हैं। चाहे वो क्रिकेट जगत की हस्ती हो या एंटरटेनमेंट जगत की या राजनितिक तबके का सभी ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है आगामी मैचों टीम के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद भी की है।
इनमें सबसे पहला नाम आता है राजनाथ सिंह का-
अमित शाह ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है-
वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी पाकिस्तान पर भारत की इस जीत पर बधाई दी है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अगर बात की जाए तो सलमान खान ने जीत की बधाई टीम इंडिया तक पहुंचाई है।
राजीव शुक्ला ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम को जीत की बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर भारत को बधाई दी।
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।
वहीं क्रिकेट जगत में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: क्या होती है ‘पपराजी’ पत्रकारिता? कैसे होता है यह काम?