Himachal Pradesh Election: AAP के म‍िशन ‘ह‍िमाचल फतेह’ पर BJP ने लगाई ‘झाड़ू’, पूरी टीम ने थामा ‘भगवा’ झंडा!

148

Himachal Pradesh Election: AAP के म‍िशन ‘ह‍िमाचल फतेह’ पर BJP ने लगाई ‘झाड़ू’, पूरी टीम ने थामा ‘भगवा’ झंडा!

नई द‍िल्‍ली/श‍िमला: पंजाब में म‍िली बंपर जीत के बाद ‘ह‍िमाचल फतेह’ का सपना संजोए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की उम्‍मीदों को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने आप की ह‍िमाचल प्रदेश कार्यकारणी की टॉप लीडरश‍िप को अपने पाले में कर ल‍िया है। सोमवार को बीजेपी ने AAP के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी (Anup Kesari) और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर के बाद मह‍िला मोर्च को भी अपने साथ कर ल‍िया है। आप की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगिता समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए।

ह‍िमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लगभग पूरी कार्यकारणी के बीजेपी में शाम‍िल होने के बाद राज्य कार्यसमिति को भंग कर द‍िया गया है। आप नेता सतेंद्र जैन ने ट्वीट करके कहा क‍ि प्रदेश में नई राज्य कार्यसमिति का जल्द ही फ‍िर से गठन किया जाएगा। उधर, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर जोरदार हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके कहा ‘केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएंगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता जी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है-अभिनंदन है।


देवभूमि में चुनाव लड़ने को उम्मीदवार दूरबीन लेकर ढूंढने होंगे: ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने आगे ल‍िखा क‍ि आम आदमी पार्टी तिलमिला कर, बौखला कर अपने जिस पूर्व अध्यक्ष पर घृणित टिप्पणी कर रही थी…आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी। केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूंढने पड़ जाएंगे।

ह‍िमाचल में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश अध्‍यक्ष सह‍ित तीन बड़े नेता बीजेपी में शामिल, आप ने कहा-वे महिलाओं से गंदी बाते करते थे
जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे में पूरा उलट-पलट
दरअसल बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे से ठीक पहले द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने रोड शो क‍िया था। इस दौरान आप पार्टी ने दावा क‍िया था क‍ि द‍िल्‍ली, पंजाब के बाद अब ह‍िमाचल प्रदेश और गुजरात में पार्टी जीत के मुहाने पर है। इसके लिए बीजेपी ने आप को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश नेतृत्व को अपने साथ कर ल‍िया। वहीं अब मह‍िला मोर्चा की पूरी टीम को भी बीजेपी में शाम‍िल करवा द‍िया।

बीजेपी डरी हुई है, दागी नेताओं को शामिल कर रही: आप
इससे पहले आप ने कहा था कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी के विस्तार के डर से उसके पदाधिकारियों सहित दागी नेताओं को अपने पाले में ला रही है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट में कहा था कि पार्टी इन तीन नेताओं में से एक को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त करने की तैयारी में है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल जी का जबरदस्त खौफ है। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल प्रदेश पहुंचे और रात 12 बजे आप के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में आप इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगों की जगह बीजेपी में ही है।’

AAP in Punjab: किन शर्तों को पूरा करने के बाद राष्ट्रीय पार्टी बन पाएगी AAP? जानिए कैसे मिलती है मान्यता

इस साल के आख‍िर में होना है चुनाव
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में गुजरात के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी के लंबे चौड़े दावों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मह‍िला मोर्चे के प्रदेश अध्‍यक्ष का बीजेपी में शामिल हो जाना, एक बड़ा झटका माना जा रहा है। देखना होगा कि आम आदमी पार्टी की इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया आती है।



Source link