‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की पहले दिन की कलेक्शन कुछ ऐसी रही।

480
First day collection of Half Girlfriend
'हाफ गर्लफ्रेंड' की पहले दिन की कलेक्शन कुछ ऐसी रही।

इसी हफ्ते रिलीज़ हुई श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने लगता है लोगो को निराश नहीं किया है।  इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की सांझेदारी एक बार फिर रंग लाई। श्रद्धा कपूर ने  अपनी पिछली काफी हिट रहने वाली फिल्मों आशिकी 2 और एक विलेन के पश्चात हाफ गर्लफ्रेंड में दोनों ने  काफी शानदार वापसी की है। फिल्म की शुरूआती ओपनिंग काफी अछि देखने को मिली है। लोगो को फिल्म पसंद आ रही है।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी वस शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो कि श्रद्धा कपूर की आई पिछली फिल्म ‘ओके जानू’ (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म ‘की एंड का ‘(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से ज्यादा है।

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ अभी हाल फिलाल लगभग 2500 सिनेमा घरों में लगी है और ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा कठिन प्रतियोगी ‘बाहुबली 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बीच भी काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी-

हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत द्वारा लिखे उपन्यास पर आधारित है जिसमे एक बिहार में रहने वाले लड़के माधव झा (अर्जुन कपूर) जो दिल्ली पढ़ाई करने आता है और दिल्ली की एक अमीर लड़की रिया सोमानी (श्रद्धा कपुर) जो उसी कॉलेज में पढ़ती है, ये उन दोनों की कहानी है। एक ही कॉलेज में पढ़ने वाले ये दोनों बास्केट बॅाल और सिंगिंग के जरिए एक दूसरे से मिलते है और नजदीक आते हैं। मगर रिया के सपने और उलझनों में वो उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बनने के लिए राजी हो जाती है। अब रिया सोमानी ( श्रद्धा कपूर ) क्या माधव झा ( अर्जुन कपूर ) की हाफ गर्लफ्रेंड से फुल गर्लफ्रेंड बनेगी या नहीं ये तो आप को फिल्म देख कर ही पता लगेगा।

पहले आई चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्मो को लोगो ने अब तक काफी पसंद किया है। अब देखना ये है क्या हाफ गर्लफ्रेंड बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पायेगी या नहीं।