यह वीडियो देख कर आपका EVM वोटिंग से विश्वास उठ जाएगा

22660
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की यह वीडियो उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान बनाया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया है की एक महोदय जिनका नाम तस्लीम आरिफ है वोट डालने जाते है और वहाँ हाथी का बटन दबाते हैं, पर वह यह देख कर हैरान रह जाते हैं की उन्होंने बटन तो हाथी का दबाया पर वह वोट कमल यानि की भाजपा को पद गया। यह वीडियो कई छोटे बड़े सवाल खड़े करती है। क्या भाजपा की जीत का राज वाक़ेय ही EVM हैकिंग है? क्या यह वीडियो सच्चा है?

EVM हैकिंग का मुद्दा इसी साल हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद से गरमा गया था जब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी करारी हार के बाद भाजपा पर EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस इल्जाम में कांग्रेस और कुछ और पार्टियों ने भी हाँ में हाँ मिलाई थी, पर एक वर्ग ने यह भी सवाल किया था की क्या जब तक कांग्रेस सत्ता में थी और आम आदमी पार्टी दिल्ली में बड़े अंतर से जीती थी तब क्या भाजपा EVM हैक नहीं कर सकती थी? तब यह सब दावे किसी और पार्टी ने क्यों नहीं किये?

अब बात करें इस वीडियो की तो ज्यादातर ‘समझदार’ लोगो ने यह वीडियो में तस्लीम आरीफ के शब्द सुन कर यह धारणा बना ली होगी की बटन कोई भी दबाओ वोट भाजपा को ही जा रहा है, पर उन्होंने अपनी आँखों पर ज़ोर दाल कर यह नहीं देखा होगा की जब आरिफ फूल पर वोट पड़ने का दावा कर रहे हैं उस समय सबसे नीचे वाली लाइट भी जल रही है जो की NOTA की है। तो इसका मतलब यह नहीं की वह वोट भाजपा को जा रहा है, यह भी हो सकता है की वह वोट भाजपा को न जा कर NOTA को जा रहा हो। आरिफ का दावा यह भी है की वो पिछले एक घंटे से उसी बटन को दबाये खड़े हैं और लाइट कहीं और जल रही है। हम आपको बता दें की EVM की लाइट कुछ सेकंड भर के लिए जलती है व बंद हो जाती है, अगर आप एक बटन दबाये रखेंगे तो भी वह लाइट एक बार वोट होने के बाद बंद हो जाएगी. यह भी हो सकता है की उन्होंने कमल का बटन दबाया हो और उसे दबाये दबाये ही दूसरा बटन दबा दिया हो जिससे भाजपा की लाइट जलती रह गयी हो। एक बड़ा सवाल यह भी उठता है की वोटिंग के समय अंदर फ़ोन लेजाने की इजाजत किसने दी?

पर फिर सबसे बड़ा सवाल यह है की अगर यह वीडियो सही है तो क्या EVM वाकय ही खराब हो कर आ सकती है या भाजपा या कोई और पार्टी EVM हैक करके चुनाव के नतीजे तय कर सकती है???

अपनी राय जरूर दें