Dilli Bazaar portal: दिल्ली बाजार पोर्टल से व्यापारियों को कैसे मिलेगी मदद, 10 पॉइंट्स में समझिए

135

Dilli Bazaar portal: दिल्ली बाजार पोर्टल से व्यापारियों को कैसे मिलेगी मदद, 10 पॉइंट्स में समझिए

हाइलाइट्स

  • दिल्ली सरकार ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल (वेबसाइट) तैयार कर रही है
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले की घोषणा
  • व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनियाभर में बढ़ावा देने में मदद मिलेगी
  • इस पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर घोषणा की कि दिल्ली सरकार व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल (वेबसाइट) तैयार कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पोर्टल से दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘व्यवसायी, व्यापारी, उत्पादक, बाजार और दुकानें इस पोर्टल पर न केवल अपने उत्पादों को पेश कर पाएंगे बल्कि उसे शहर, देश और यहां तक कि विदेश में भी बेच सकेंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध होंगे जहां लोग अलग-अलग दुकानों से गुजरेंगे और उत्पादों की पहचान करेंगे तथा अपने पसंद की चीजें खरीद सकेंगे। वहीं यहां ऑनलाइन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जानिए व्यापारियों को कैसे मिलेगा फायदा..

5 मिनट में उड़ गए लाखों डॉलर, इस क्रिप्टोकरेंसी ने इनवेस्टर्स को बनाया कंगाल

1. इस प्लेटफॉर्म के जरिए दिल्ली के व्यापारी दुनिया में कहीं भी किसी को भी अपना सामान दिखा सकते हैं और इसे बेच सकते हैं।
2- दिल्ली बाजार अत्याधुनिक पोर्टल होगा जो दिल्ली के व्यापारियों को नई पहचान दिलाएगा।
3- इसके जरिए दुनियाभर के खरीदार वर्चुअली दिल्ली के बाजारों में घूम सकेंगे और अपने घर से ही खरीदारी कर सकते हैं।
4- इससे दिल्ली की जीडीपी, टैक्स रेवेन्यू और इकनॉमिक एक्टिविटीज बढ़ेगी। इससे दिल्ली में ग्लोबल बिजनस आएगा।
5- केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली के व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगपतियों और पेशेवरों की समृद्धि बढ़ेगी।
6- यह पोर्टल आपको फोन या कम्प्यूटर के जरिए दिल्ली के बाजारों की वर्चुअल सैर कराएगा। लाजपत नगर से लेकर सरोजिनी नगर और छोटे मार्केट भी वर्चुअल बाजार के रूप में दिल्ली बाजार पोर्टल में होंगे।
7- इस पोर्टल से दिल्ली का छोटे से छोटा व्यापारी भी दुनिया के नक्शे पर आ जाएगा।
8-यह प्रोजेक्ट डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के दिमाग की उपज है और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट इस पर काम कर रहा है।
9- स्टार्टअप कंपनियों को इस पोर्टल से खास मदद मिलेगी। इसके जरिए वे दुनियाभर में अपने प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज को शोकेस कर पाएंगे।
10- इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शनी भी लगाई जा सकती है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News