DCW vs MIW Final Live Score : विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत टॉस, मुंबई पहले करेगा गेंदबाजी

22
DCW vs MIW Final Live Score : विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत टॉस, मुंबई पहले करेगा गेंदबाजी


DCW vs MIW Final Live Score : विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत टॉस, मुंबई पहले करेगा गेंदबाजी

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Final Live : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।

मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को एलिमिनेटर में हराकर विमेंस प्रीमियर लीग के खिताब मुकाबले में जगह बनाई थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। लीग चरण में दिल्ली और मुंबई ने एक दूसरे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। इन दोनों टीमों ने लीग चरण में समान 12 अंक हासिल किए थे लेकिन दिल्ली की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर चोटी पर रही।

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब हुई। यूपी वॉरियर्स ने 8 में से 4 मैच जीते और 4 में हार मिली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 में से 6 मुकाबले हारकर चौथे स्थान पर रही, जबकि गुजरात जायंट्स 8 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही। 

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Final live cricket score

7:01 PM 

6:55 PM दिल्ली की तरफ से मारिजान कैप और एलिस कैप्सी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसे अगर खिताब जीतना है तो उसकी टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे और राधा यादव को ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

6:45 PM दिल्ली की कप्तान लैनिंग पहले डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतकर अपने नाम पर एक और ट्रॉफी दर्ज करना चाहेंगी। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने हाल में दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड पांचवी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने अभी तक डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक 310 रन बनाए हैं।

6:35 PM मुंबई के पास हेली मैथ्यूज के रूप में एक और उपयोगी ऑलराउंडर है जिन्होंने अभी तक 258 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने बल्लेबाजी में आक्रामक रवैया दिखाया है।

6:25 PM मुंबई की तरफ से अभी तक साइवर ब्रंट ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 272 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लिए हैं।

6:15 PM मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती लीग मैच में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने धीरे-धीरे लय हासिल करके मुंबई को अंक तालिका में शीर्ष से हटाया था। उसकी तरफ से बल्लेबाजी में अभी तक लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान कैप ने शानदार प्रदर्शन किया है।

6:02 PM विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा, जिसमें मुंबई में अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। दिल्ली ने इस मैदान पर दो मैच जीते जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

5:50 PM टीम इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजान कैप, टाइटस साधु, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया (विकेटकीपर) , पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सैका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्राईन, हुमायरा काजी, कोमल जंजाद, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, जिंतमणि कलिता।

5:35 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दिल्ली और मुंबई के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। 



Source link