Chirag Paswan का Nitish Kumar पर सीधा अटैक, कहा- किस मॉडल को देश के सामने रखेंगे मुख्यमंत्री

32
Chirag Paswan का Nitish Kumar पर सीधा अटैक, कहा- किस मॉडल को देश के सामने रखेंगे मुख्यमंत्री

Chirag Paswan का Nitish Kumar पर सीधा अटैक, कहा- किस मॉडल को देश के सामने रखेंगे मुख्यमंत्री

पटना: बिहार की सियासत में इन दिनों एक ड्रोन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ड्रोन को बिहार सरकार ने शराब माफिया पर लगाम लगाने के लिए साठ लाख रुपये में खरीदा था। ड्रोन गायब हो गया है। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर एक तकनीकी से लैस ड्रोन गायब कैसे हो सकता है? इसे लेकर विरोधी महागठबंधन सरकार पर हमलावर हैं। चिराग पासवान से जब ड्रोन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि अब बताइए क्या कोई जवाब दे। हम लोग एक ऐसे प्रदेश से आते हैं। इसीलिए तो प्रदेश बदनाम होता है न। क्यों बदनाम हो रहा है। इसी वजह से बदनाम हो रहा है। आपने कानून के संरक्षण के लिए जिस चीज को खरीदा, उसी का आप संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं।

प्रदेश की बदनामी हो रही है-चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि ये वहीं प्रदेश है जहां पुल हवा में गिर जाता है। बांध को चूहे कुतर जाते हैं। यही कारण है कि बिहार और बिहारी बदनाम होते हैं। इस छवि को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री के पास फुर्सत है नहीं। उन्होंने कहा कि वो देश भर में किस मॉडल के साथ घूमने जाएंगे भइया। हम अपने ड्रोन को सुरक्षित नहीं कर सकते। हम देश को सुरक्षित करने जाएंगे। किस मॉडल के साथ देश को सुरक्षित करने की सोचकर मुख्यमंत्री दरवाजे-दरवाजे अर्जी लेकर जा रहे हैं। हकीकत ये है कि विजनलेस है ये सरकार। इस सरकार के पास विकसित बिहार को बनाने की कोई सोच नहीं है।

बिहार में बाबा बागेश्वर पर सियासी बवाल, RJD नेताओं के हमले के बीच सीएम नीतीश को हुआ ‘आश्चर्य’

देश संविधान से चलता है-चिराग

वहीं दूसरी ओर बाबा बागेश्वर धाम सरकार के हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि सभी धर्मों के लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे। देश संविधान से ही चलेगा। इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान के अलावा देश को चलाने का कोई और विकल्प नहीं है। सभी लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर कोई अपनी सोच को लोगों के सामने रख सकता है लेकिन अंततः संविधान से ही देश चलेगा। पिछले 75 वर्षों से देश संविधान के आधार पर ही चल रहा है। विपक्ष के लोग ढिंढोरा पीटते रहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो गई।

Navbharat Times -Bageshwar Baba: बाबा बागेश्वर पर सियासी बवाल के बीच समर्थन में उतरे नीतीश कुमार के मंत्री, बोले- ये तो गलत हुआ

विपक्षी एकता बेकार की बात-चिराग

उन्होंने विपक्षियों के आरोप पर कहा कि देश में चुनाव होने बंद नहीं हुए हैं। स्वाभाविक है कि हर धर्म के लोग आएंगे और अपनी बातों को रखेंगे। अंत में देश चलेगा तो सिर्फ संविधान के आधार पर। इससे पहले बुधवार को चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार पर हमला किया था। चिराग ने कहा था कि नीतीश कुमार खुद का हित साधने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास देश में घूम-घूमकर विपक्षी दलों के नेताओं के दरवाजे पर अर्जी लगाने की फुर्सत है, लेकिन अपने ही प्रदेश के लोगों का हाल जानने का समय नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लिहाजा उनकी प्राथमिकता बिहार का विकास और यहां की आवाम की जरूरत होनी चाहिए, लेकिन वे अलग ही ख्वाब बुनने में मशगूल हैं। हाल के दिनों में प्रदेश में कई ऐसी घटनाएं हुईं, हत्याएं हुईं जिसने सबको झकझोर कर रख दिया, लेकिन मुख्यमंत्री को इतना भी वक्त नहीं मिला कि वे पीड़ित परिवारों का हाल जान सकें, उनका ढांढस बढ़ा सकें। इस दौरान चिराग ने विपक्षी एकता पर भी तंज कसा था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News