दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट

1045

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और दिग्गज कालकर और नेता शत्रुघन सिन्हा कीबेटी सोनाक्षी का नाम विवादों में घिर चुका है। बॉलीवुड कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है उनके ऊपर करवाई की मांग जोरो पर है। एक इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मुरादाबाद में चार्जशीट दाखिल कर ली गई है।लेकिन सोनाक्षी पर आरोप लगाने वाले प्रमोद शर्मा के मुताबिक यह मामला तकरीबन 2 साल पुराना है। पुलिस को इस सन्दर्भ में चार्जशीट दायर करने में एक लम्बा वक़्त लगा , प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री , प्रदेश के डीजीपी यहाँ तक की प्रधानमंत्री को भी लगतार हर दिन ट्वीट किया तब जाकर 2 साल बाद यह मामला हाईलाइट हुआ और सोनाक्षी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मुरादाबाद में चार्जशीट दाखिल कर ली गई है।

सोनाक्षी सिन्हा फोटो

दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के जरिए सोनाक्षी सिन्हा के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। कॉन्ट्रैक्ट के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा प्रोग्राम के लिए नहीं पहुंची थी, इस आयोजन में एक प्रमोशनल वीडियो भी रिलीज हुआ था। इवेंट मैनेजर के मुताबिक दबंग गर्ल ने कार्यक्रम में आने के लिए अगल-अलग किश्त में 29.92 लाख रुपए का पेमेंट लिया था।

मुरादाबाद के कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा, टैलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि इस मामले पर इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।

आपको बताना चाहेंगे कि 30 सितंबर 2018 को इंडिया फैशन एंड ब्यूटी एवार्ड का कार्यक्रम श्री फोर्ट ऑडिटेरियम, दिल्ली में आयोजित किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा
Source – IIFA

पीड़ित प्रमोद शर्मा के अनुसार जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को परफॉर्म करना था। लेकिन सोनाक्षी ने इवेंट वाले दिन आने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर प्रमोद शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और टेलेंट फूलऑन व एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।

Sonakshi Sinha ने कोविड-19 से जंग में ऐसे दिया साथ, अब फैंस को कहा दिल से शुक्रिया