अमित शाह ने कहा ‘गुजरात में 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’, विरोधियों ने पुछा नहीं तो क्या इस्तीफा देंगे…?

569

गुजरात का रण जीतने के लिए सत्तापक्ष भाजपा के साथ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। जहां एक तरफ भाजपा का दावा है कि सूबे में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बड़े अंतर से बनेगी वहीं कांग्रेस ने अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दावा है कि पार्टी इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। शाह ने बीते मगंलवार एक रोड-शो और जनसभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भावनगर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के समर्थन में जनता ने जो हुंकार भरी है वही पूरे गुजरात की जनता का कांग्रेस को जवाब है। इसी विधानसभा सीट से भाजपा नेता जीतू ने नामांकन भरा है।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुजरात की महान जनता के अभूतपूर्व समर्थन से जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ भाजपा 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। भाषण के कुछ हिस्सों को शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की गई है। इसमें भाजपा गुजरात में 150+ से ज्यादा सीटें जीतेगी, ये दिखाने की कोशिश की गई है।

गौरतलब है कि अमित शाह के इस ट्वीट के जवाब में कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इसमें कई यूजर्स भाजपा के समर्थन तो आए तो कई यूजर्स ने पार्टी पर गुजरात में काम ना करने का आरोप भी लगाया है। एक यूजर लिखते हैं, ‘अगर भाजपा 150 से ज्यादा सीटें नहीं जीती तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे।’ सुरेश जैन लिखते हैं, ‘विकास तो अमीरों के पास गिरवी रखा है।’ अमित चौरसिया लिखते हैं, ‘अमीरों की आधी कमाई बाहर आ रही है।’

Amit shah 2 1 -

गब्बर ने एक ट्वीट में गुजरात में भाजपा के दोबारा आने का दावा किया है। महेश्वर लिखते हैं, ‘गुजरात में भाजपा की ही जीत होगी। गुजरात एक धार्मिक राज्य है और वह गुजराती धर्म की रक्षा करने वालों का ही साथ देती है।’ राजू राजपूत लिखते हैं, ‘चुनाव के समय ही गुजरात की जनता महान है बस।’ दूसरी तरफ नेहा खान लिखती हैं, ‘जनता को यकीन है गुजरात से फुर-फुर मोदी।’ राजू राजपाल लिखते हैं, ‘गुजरात की जनता को गुमराह किया जा रहा है।’ सुशील मिश्रा लिखते हैं, ‘नहीं तो क्या इस्तीफा देंगे?’