Afghanistan: फजीहत के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने बदला फैसला, फंसी गर्भवती पत्रकार को दी ‘घर वापसी’ की अनुमति

95


Afghanistan: फजीहत के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने बदला फैसला, फंसी गर्भवती पत्रकार को दी ‘घर वापसी’ की अनुमति

काबुल : न्यूजीलैंड की एक गर्भवती पत्रकार (New Zealand Pregnant Journalist) जो अपने देश की कोविड-19 बॉर्डर पॉलिसी के चलते अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंस गई थी, अब अपने घर लौटने के लिए तैयार है। महिला पत्रकार ने मंगलवार को कहा कि वह उसकी सरकार की ओर से आखिरकार उसे वापसी का रास्ता दिए जाने के बाद वह अपने घर लौट सकेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने जोर देकर कहा था कि शार्लट बेलिस (Charlotte Bellis) को देश के क्वारंटीन होटल में एक स्पॉट के लिए दोबारा अप्लाई करने की आवश्यकता है।

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने कहा कि बेलिस को एक कमरे के लिए वाउचर की पेशकश की गई है। गर्भवती पत्रकार बेलिस ने कहा, ‘मैं अपनी बच्ची को जन्म देने के लिए मार्च की शुरुआत में अपने देश न्यूजीलैंड लौटूंगी। हम घर लौटने और इस खास समय में अपने दोस्तों और परिवार के साथ होने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ बेलिस का मामला एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है जिसके चलते न्यूजीलैंड सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
Afghanistan: न्यूजीलैंड की महिला पत्रकार हुई गर्भवती, अपने देश में नहीं मिली एंट्री, तालिबान से मांगी मदद
बॉर्डर नियमों के लिए देती रहेंगी सरकार को चुनौती
न्यूजीलैंड के हजारों नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और अपने देश लौटने के लिए क्वारंटीन होटलों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बेलिस ने कहा कि वह न्यूजीलैंड वासियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार को सीमा नियंत्रण का कोई उपाय ढूंढ़ने के लिए चुनौती देना जारी रखेंगी। रविवार को उन्होंने बताया कि वह हर दिन एक लड़ाई लड़ रही थीं। 25 हफ्तों की गर्भवती पत्रकार ने न्यूजीलैंड लौटने के लिए लॉटरी सिस्टम से लेकर आपातकालीन वापसी के लिए आवेदन जैसे तरीके अपनाए लेकिन सरकार ने उन्हें मंजूरी नहीं दी।

बेलिस की सुरक्षा थी प्राथमिकता
न्यूजीलैंड के क्वारंटीन सिस्टम के प्रमुख क्रिस बनी ने कहा कि बेलिस को एक नया प्रस्ताव दिया गया क्योंकि अफगानिस्तान बेहद खतरनाक है और वहां आतंकवाद का खतरा है। वह पर लोगों की मदद करने की सीमित क्षमता उपलब्ध है, खासकर अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि बेलिस ने खुद को सुरक्षित रखा और उस जगह पर स्थायी रूप से रहने पर विचार नहीं किया। बनी ने कहा कि हमारा इरादा बेलिस की सुरक्षा थी।

साथी फोटोग्राफर के साथ हुईं गर्भवती
बेलिस पिछले साल अल जजीरा के लिए काम करते हुए अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से जुड़ी खबरों को दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने तालिबान नेताओं से महिलाओं और लड़कियों से उनके सलूक के बारे में सवाल करके अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया था। शनिवार को अपने कॉलम में बेलिस ने कहा कि वह सितंबर में कतर लौटीं तो उन्हें पता चला कि वह अपने साथी और फ्रीलांस फोटोग्राफर जिम ह्यूलेब्रोक के साथ रहते हुए गर्भवती हुईं।



Source link