सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और पंडित छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण, कंगना रनोट को पद्म श्री विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को आज किया जा रहा है सम्मानित

81


सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और पंडित छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण, कंगना रनोट को पद्म श्री विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को आज किया जा रहा है सम्मानित

 देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित कर रहे हैं। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। 

Padma Awards Live Updates:

गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया। सुरेश वडकर ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पुरस्कार पाकर उन्हें खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस पुरस्कार का इंतजार कर रहे थे। 

– भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री पुरस्कार सौंपा गया। 

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

– अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्म श्री पुरस्कार।

– पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाली हस्तियों पर एक नजर: 

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा।

-डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

-भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म विभूषण 2020 का सम्मान पाने वाली हस्तियों पर डालिए एक नजर





Source link